अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप सहित 30 से ज्यादा लोगों की गिरफ्तारी के लिए वारंट जारी किया गया है। यह वारंट और किसी ने नहीं बल्कि ईरान ने जारी किया है। ट्रंप और बाकी सभी लोगों की गिरफ्तारी के लिए ईरान ने इंटरपोल से मदद मांगी है। इस बात की जानकारी आज सोमवार को लोकल प्रॉसिक्यूटर ने दी है।
दरअसल यह वारंट इसलिए जारी किया गया है क्योंकि 3 जनवरी 2020 को अमेरिका ने इराक के बगदाद हवाई अड्डे पर एयर स्ट्राइक कर ईरान के कुद्स सेना के कमांडर जनरल कासिम सुलेमानी को मार दिया था। अमेरिका द्वारा की गई इस स्ट्राइक में सात अन्य लोग भी मारे गए थे। जिसके बाद अमेरिका और ईरान के बीच युद्ध जैसे हालात बन गए थे।
चार दशक पुरानी दुश्मनी
दोनों देशों के बीच तनाव इतना बढ़ गया था कि ईरान ने लाल झंडा फहराया दिया। जो कि अमेरिका के लिए चेतावनी थी। यही नहीं ईरान ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का सिर कलम करने के लिए 80 मिलियन डॉलर की रकम इकट्ठा करने के लिए सभी नागरिकों से दान देने की अपील की थी।
इसके बाद ही अमेरिका ने ईरान पर कई तरह के प्रतिबंध लगा दिए थे। इसके बाद दोनों देशों के बीच तनाव लगातार बढ़ता गया। मालूम हो अमेरिका और ईरान की दुश्मनी आज की नहीं बल्कि 4 दशक पुरानी है। जो कि अभी तक खत्म नहीं हुई है। अब ईरान ने वारंट जारी कर इस तनाव को और बढ़ा दिया है।