हैवानियत की सीमा हो रही है पार,फिर एक सात साल की बच्ची हुई शिकार

google

हमारे देश में हैवानियत की सीमा पार होती जा रही है। जितना ज्यादा जनता भड़की हुई है। ये हैवान उतनी ही ज्यादा अपनी हैवानियत को अंजाम देते जा रहे है। ऐसी एक हैवानियत की दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है। जहाँ एक सात साल की मासूम बच्ची का रेप कर उसकी हत्या कर दी गई। आपको बता दे की यह मामला महराष्ट्र के ठाणे भिवंडी क्षेत्र की है।

सात साल की बच्ची का हुआ रेप

भिवंडी के पुलिस मुताबिक आरोपी पोर्टर का काम करता है और भिवंडी के नजदीक कारीवली गांव के सुभाषनगर इलाके में रहता हैं जहां पर वह बच्ची भी रहती थी। जानकारी के मुताबिक एक 30 वर्षीय युवक ने एक सात साल की बच्ची का अपहरण कर उसका रेप किया और अपने इस घिनौने करतूत को छिपाने के लिए उसने बड़ी बेरहमी से बच्ची की हत्या कर उसका सर पत्थर से कूंच दिया। दरअसल शनिवार रात को उस आरोपी ने घर के बाहर से बच्ची का अपहरण किया और सुनसान जगह पर ले जाकर उससे दुष्कर्म किया। घटनास्थल से लौटने से पहले उसने बच्ची की हत्या कर दी और पत्थर से उसका सिर कुचल दिया।

रांची की निर्भया को मिला इंसाफ,जज बाेले-ऐसे व्यक्ति की समाज में कोई जगह नहीं

बड़ी बेरहमी से की बच्ची की हत्या

घटना को अंजाम देने के बाद वह व्यक्ति फरार हो गया। जब सुबह राहगीरों ने झाड़ियों में शव देखा तो उन्होंने इसकी खबर पुलिस को दी। खबर मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को बरामद कर पोस्मार्टम भेज दिया। पुलिस ने बताया कि बच्ची, आरोपी को पहचानती थी। इसलिए वारदात को अंजाम देने के बाद उसने बच्ची की हत्या कर दी और पत्थर से उसका सिर कुचल दिया था। जानकारी के मुताबिक पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में बच्ची से दुष्कर्म की पुष्टि हो गई। हालाँकि पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया और उस पर पोक्सो और भारतीय दंड संहिता की विभिन्न धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है।

क्या आप सहमत है ?

यदि आज सभी हैदराबाद के साथ दिल्ली,उन्नाव और अन्य रेप आरोपियों को समय पर उनकी करनी की कड़ी से कड़ी सजा मिल गई होती तो शायद आज हमारे देश में बच्चियाँ और महिलाये सुरक्षित होती। आज जो आये दिन एक न एक दुष्कर्म के मामले सामने आते रहते है। तो शायद इनमे कमी होती। इन रेप के आरोपियों को ऐसी सजा देनी चाहिए जिससे सभी की रूह कांप जाये। जिसके बाद कोई भी व्यक्ति ऐसा दुष्कर्म करने से पहले दस बार सोचेगा की आखिर ये सही है या नहीं।

About Author