चुनाव के माहौल में कल उन्नाव एसपी कार्यालय के पास एक महिला ने न्याय की गुहार लगाइ। सपा सुप्रीमों अखिलेश की गाड़ी के सामने उन्नाव से आई एक मां ने पेट्रोल डाल कर आत्महत्या करने की कोशिश की उन्होंने आरोप लगाया की सपा नेता ने उनकी बेटी को उसने बंधक बनाया हुआ है।
इस घटना से अखिलेश यादव को कुछ खासा फर्क नहीं पड़ा वो इसके लिए नहीं रुके। सपा नेता व पूर्व मंत्री स्वर्गीय फतेह बहादुर सिंह के पुत्र रजोल सिंह उर्फ अरुण सिंह पर महिला ने गम्भीर आरोप लगाए। पीड़िता ने अपनी बेटी को 50 दिनों से गायब करने का रजोल सिंह पर आरोप लगाया।
समाजवादी पार्टी ने जारी किया बरेली से लड़ने वाले प्रत्याशियों के नाम
पीड़िता कई दिनों से उन्नाव पुलिस प्रशासन कार्यालय के चक्कर लगा कर न्याय की गुहार लगा रही थी। वहीं महिला लखनऊ पहुंची और अखिलेश यादव की कार के सामने आकर उनसे मुलाकात करने की कोशिश की।