उत्तर प्रदेश में योगी सरकार लॉकडाउन की वजह से प्रभावित गरीब, मजदूर लोगों तक मदद पहुंचाने के लिए तेजी से काम कर रही है। जिन लोगों की रोजी-रोटी लॉकडाउन की वजह से प्रभावित हुई है उन तक राहत सामग्री तुरंत पहुंचाई जा रही है। इसके लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने विशेष आदेश भी दिए हैं कि सीएम हेल्पलाइन नंबर पर किसी तरह की शिकायत नहीं आनी चाहिए। लोगों तक जरूरत का सामान बिना देरी के पहुंचना चाहिए।
भारत ने कि अमेरिका की मदद, ट्रंप ने कहा दोस्तों के बीच घनिष्ठ सहयोग..
यूपी में 33 लाख लीटर दूध वितरित किया जा चुका है। जिन लोगों के पास राशन कार्ड नहीं थे, ऐसे दो करोड़ 75 लाख 69 हजार 119 लोगों को राशन कार्ड उपलब्ध कराए गए हैं। धार्मिक संगठनों की सहायता से कम्युनिटी किचन के माध्यम से सात लाख से ज्यादा फूड पैकेट बांटे गए हैं। अभी तक कुल 11 लाख फूड पैकेट बांटे जा चुके हैं। हॉटस्पॉट इलाकों के लिए अलग से व्यवस्था की गई है।
बड़ी कंपनीया मदद के लिए आई आगे
हजारों लोगों को मुख्यमंत्री हेल्पलाइन से मदद मिली है। प्रदेश में 5201 क्वॉरेंटाइन आश्रय सेंटर बनाए गए हैं। जिनमें 189000 लोगों को आश्रम मिला है। इन आश्रय सेंटर्स में बड़ी कंपनियों के सहयोग से एलसीडी टीवी फ्रिज आदि की व्यवस्था की गई है। ब्रिटानिया, प्रियागोल्ड ने बिस्किट्स बांटे हैं। मनु ऋषि दौराला शुगर मिल ने सैनिटाइजर बांटा है। कुछ कंपनियों ने आईसीयू और वेंटिलेटर में भी सहयोग दिया है।