भारतीय मजदूर संघ का प्रथम महाधिवेशन हुआ सम्पन्न

google

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के राजाजीपुरम टिकैत राय तालाब स्थित जगन्नाथ महाविद्यालय में 14 दिसंबर को ‘आर्यावर्त बैंक वर्कर्स एवं आफ़ीसर्स आर्गनाइजेशन’ का प्रथम महाधिवेशन भारतीय मजदूर संघ के सहयोग से सम्पन्न हुआ। इस कार्यक्रम के दौरान बड़ी संख्या में आर्यावर्त बैंक के अधिकारियों तथा कर्मचारियों ने शिरकत किया। महापौर (Mayor) संयुक्ता भाटिया मुख्य अतिथि के तौर पर कार्यक्रम में शामिल हुईं।

महापौर के अलावा भारतीय मजदूर संघ के प्रदेश वित्तीय प्रभारी प्रबल प्रताप सिंह, उत्तर प्रदेश ग्रामीण बैंक आफ़ीसर्स संघ के अध्यक्ष आरएन सिंह, अखिल भारतीय ग्रामीण बैंक कर्मचारी संघ के राष्ट्रीय उपधायक्ष एवं भारतीय मजदूर के जिला एवं प्रदेश प्रभारी जगदीश बाजपई कार्यक्रम के दौरान उपस्थित रहे और दीपक जलाकर महाधिवेशन कार्यक्रम का शुभारंभ किया।

MVVNL के मज़दूर संगठन ने किया धरना प्रदर्शन, लगाया नारे

मेयर संयुक्ता भाटिया ने कार्यक्रम के दौरान कहा कि भारतीय मजदूर संघ सदा से कर्मचारियों को राष्ट्रहित में काम करने के लिए प्रेरित करता रहा है और इसकी विचारधारा में ही राष्ट्रहित तथा जनहित के साथ साथ कर्मचारी हित समाया हुआ है। उन्होंने आगे कहा कि भारतीय मजदूर संघ ने “देश के हित मे करेंगे काम, और काम का लेंगे पूरा दाम” पर चलकर देश के भले के लिए कर्मचारियों को काम करने कर लिए प्रेरित किया है। मेयर ने साथ ही बताया कि “मौजूदा सरकार कर्मचारियों के हितों का ध्यान रखते हुए आगे की तरफ बढ़ रही है। यदि कर्मचारियों की तमाम मांगों के लिए मुझसे किसी प्रकार के सहयोग की आवश्यकता होगी तो मै हर समय कर्मचारी भाई-बहनों के साथ हूँ”।

महाधिवेशन कार्यक्रम में तमाम अधिकारियों ने बैंक कर्मचारियों की समस्याओं के बारे में जानकारी दी जिसपर मेयर ने बैंक कर्मचारियों को हर स्तर पर सहयोग देने के लिए कहा। महाधिवेशन कार्यक्रम में नयी कार्यकारिणी का चयन किया गया जो बैंक सेवाक्षेत्र के 26 जिलों में काम करेगी। ‘आर्यावर्त बैंक आफ़ीसर्स आर्गनाइजेशन’ के नए अध्यक्ष सुनील शर्मा तथा महामंत्री ललित सिंह को चुना गया है जबकि ‘आर्यावर्त बैंक वर्कर्स आर्गनाइजेशन’ के नए अध्यक्ष गोल्डी एवं महामंत्री अश्वनी कुमार मिश्र का चयन किया गया है।

About Author