PGI लखनऊ की E -OPD सेवा शुरू,अब मरीजों को नहीं जाना पड़ेगा अस्पताल

SGPGI Hospital
Google

लखनऊ :- देश में बढ़ रहे कोरोना वायरस के मामले के चलते लगभग हर जगह मरीजों को अस्पताल आने और जाने में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा था और तो और अस्पतालों में भीड़ जुट जाने से कोरोना वायरस का भय भी मरीजों के अंदर पनपना जायज है । इसी समस्या के चलते कोरोना लॉकडाउन के बीच लखनऊ के PGI में सोमवार से ई-ओपीडी (E-OPD) सेवा शुरू कर दी गई है। जिसमे पीजीआई ने ई ओपीडी सेवा हेतु मरीज़ो को संपर्क करने के लिए विभाग वार 26 लैंडलाइन नंबर जारी किए हैं।

मरीज घर बैठे ले सकेंगे परामर्श

PGI में ई ओपीडी सेवा के चलते अब मरीज घर बैठे कंप्यूटर या स्मार्ट फोन के जरिए वीडियो और ऑडियो कॉल से परामर्श ले सकेंगे। इससे अस्पतालों में भीड़ तो कम होगी ही बल्कि लॉकडाउन के चलते अब लोगों को अस्पताल आने की दिक्कत भी नहीं उठानी पड़ेगी।

संजय गांधी पीजीआई के निदेशक डॉ. आर के धीमान ने बताया कि आज सोमवार से शुरू ई-ओपीडी सेवा अभी पहले चरण में सुबह चार घंटे के लिए शुरू की गई है। एक हफ्ते बाद इस ई ओपीडी सेवा को दोपहर बाद के लिए भी शुरू किया जाएगा।

अस्पताल प्रशासन द्वारा जारी किए गए विभाग वार 26 लैंडलाइन नंबर :-

 

01-गेस्ट्रोइंट्रोलॉजी 0522-2496421
02-नेत्ररोग विभाग 0522-2496315
03-पीडियाट्रिक सर्जरी 0522-2495620
04-प्लास्टिक सर्जरी 0522-2495605
05-गेस्ट्रो सर्जरी 0522-2496467
06-पीडियाट्रिक गेस्ट्रोइंट्रोलॉजी 0522-2496401
07-नेफ्रोलॉजी 0522-2496345
08-मेडिकल जेनेटिक्स 0522-2496446
09-रेडियोथेरेपी 0522-2496448
10-पेन एंड पालेटिव मेडिसिन 0522-2496085
11-आर्थोपैडिक एंड ट्रामा सर्जरी 0522-2495835
12-इंडोक्राइन मेडिसिन 0522-2496221
13-इंडोक्राइन सर्जरी 0522-2496201
14-हिमटोलॉजी 0522-2496075
15-कार्डियोलॉजी 0522-249 6131
16-सीवीटीएस 0522-249 6100
17-पलमोनरी मेडिसिन 0522-2496277
18-न्यूरो सर्जरी 0522-2496300
19-न्यूरोलॉजी 0522-2496322
20-यूरोलॉजी 0522-2496366
21-इम्यूनोलॉजी 0522 2496243
22-रेडियोडायग्नोसिस 0522-2494589
23-न्यूक्लियर मेडिसिन 0522-2495777
24-नियोनेटोलॉजी 0522-249 5834
25-मैटर्नल एंड रेप्रोडक्टिव हेल्थ 0522- 249 5604
26-जनरल अस्पताल 0522-249 4802

 

About Author

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

4 × five =