सोनभद्र : नाराज़ कांग्रेसियो ने जिलाधिकारी कार्यालय के गेट पर ही दें दिया धरना

Angry Congressmen sit on the gate
Sonbhadra

सोनभद्र :। उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के आवाहन पर सोनभद्र में कांग्रेसियो ने किसानों की समस्याओं को लेकर राज्यपाल को सम्बोधित ज्ञापन जिलाधिकारी को देने पहुचे जहां जिला प्रशासन ने उन्हें कलेक्ट्रेट गेट पर ही रोक दिया। जिससे नाराज कांग्रेसियो ने जिलाधिकारी कार्यालय के गेट पर ही धरना दें दिया।

इस संबंध में कांग्रेस जिलाध्यक्ष ने कहा कि,”कांग्रेस पार्टी सदैव किसानो और गरीबो के साथ खड़ी रही है। आज प्रियंका गाँधी के आवाहन पर जिलाधिकारी को ज्ञापन सौपना है। हमारी प्रमुख मांगो में किसानों के धान की खरीद एमएसपी पर किये जाने की गारंटी दी जाए, जिन जनपदों में धान क्रय केंद्र नहीं खुले हैं वहां तत्काल केंद्र खोले जाए। धान में नमी के नाम पर धान उत्पादक किसानों से मनमानी कटौती बंद किया जाए। गन्ना किसानों का बकाया तत्काल उन्हें उपलब्ध कराने की गारंटी दी जाए। उत्तर प्रदेश में निजी नलकूपों के लिए बिजली की कीमतों में की गई बढ़ोतरी को वापस किया जाए और पुरानी व्यवस्था बहाल किया जाए।

जिला प्रशासन ने कलेक्ट्रेट गेट पर ही रोक दिया है जिससे सभी कांग्रेसियो ने कलेक्ट्रेट गेट पर ही धरना दे दिया है। अगर जिलाधिकारी ज्ञापन लेने नही आते है तो दीवार पर ही ज्ञापन चस्पा कर दिया जाएगा।” जिलाधिकारी के द्वारा ज्ञापन न लिए जाने की स्थिति में कांग्रेस कार्यकर्ताओं के द्वारा कलेक्ट्रेट गेट पर ही ज्ञापन को चस्पा कर प्रदर्शन को समाप्त किया गया।

रिपोर्ट:-प्रवीण पटेल…

About Author

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

2 × three =