NASA: Northrop ने पहली भारतीय अंतरिक्ष यात्री Kalpna Chawla के सम्मान में…

kalpna chawla nasa
image source - google

पहली भारतीय अंतरिक्ष यात्री Kalpna Chawla के सम्मान में नॉर्थ्रॉप ग्रुम्मन कॉरपोरेशन ने अपने सिग्नल स्पेसक्राफ्ट का नाम रखा है। इस बात की जानकारी अमेरिकी स्पेस एजेंसी नासा ने फेसबुक पर दी।

नासा ने फेसबुक पर जानकारी देते हुए लिखा कि Northrop Grumman Corporation ने भारत के पहले अंतरिक्ष यात्री कल्पना चावला के सम्मान में अपने अगले लांच होने वाले सिग्नल स्पेसक्राफ्ट का नाम कल्पना चावला रखा है। बता दें Northrop Grumman के Cygnus spacecraft 29 सितंबर 2020 को रात में 10:27 पर लॉन्च होगा।

कल्पना चावला का दूसरा अंतरिक्ष मिशन बना आखिरी मिशन

भारत की पहली अंतरिक्ष यात्री कल्पना चावला का पहला अंतरिक्ष मिशन 19 नवंबर 1997 को शुरू हुआ था। यह मिशन सफल रहा, इसके बाद दूसरा मिशन कल्पना चावला का आखरी मिशन साबित हुआ।

16 जनवरी 2003 को कल्पना चावला ने अपने छह साथियों के साथ कोलंबिया अंतरिक्ष यान में उड़ान भरी थी। अंतरिक्ष में करीब 16 दिन बिताने के बाद जब कोलंबिया अंतरिक्ष यान पृथ्वी की ओर आ रहा था। धरती से करीब 2 लाख फीट की ऊंचाई पर अचानक अंतरिक्ष यान में कुछ खराबी आ गई।

जिसकी वजह से नासा का संपर्क टूट गया और इसके बाद खबर आई कि कोलंबिया अंतरिक्ष यान दुर्घटनाग्रस्त हो गया है। जिसमें कल्पना चावला समेत उनके 6 साथियों की मृत्यु हो गई है। यह दुर्घटना 1 फरवरी 2003 को हुई थी।

About Author

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

three × 1 =