आज 26 जनवरी गणतंत्र दिवस वाले दिन किसानों ने बॉर्डर से ट्रैक्टर मार्च निकाला। लेकिन इससे पहले कृषि क़ानूनों के खिलाफ टिकरी बॉर्डर पर विरोध प्रदर्शन कर रहे किसानों ने पुलिस बैरिकेडिंग तोड़ी। इस बीच उनकी झड़प भी पुलिस के साथ हुई।
दिल्ली: संजय गांधी ट्रांसपोर्ट नगर में किसानों को तितर-बितर करने के लिए पुलिस ने आंसू गैस का इस्तेमाल किया। सिंघू बॉर्डर से किसान की ट्रैक्टर रैली यहां पहुंची थी। pic.twitter.com/us0oXvksmf
— ANI_HindiNews (@AHindinews) January 26, 2021
बता दें किसानों की ये ट्रैक्टर रैली बॉर्डर से निकलकर दिल्ली के आउटर रिंग रोड से होते हुए शाम तक वापस फिर बॉर्डर पर आ जाएगी। लेकिन इसके बाद भी किसानों का प्रदर्शन जारी रहेगा।
वहीं संजय गांधी ट्रांसपोर्ट नगर में किसानों को तितर-बितर करने के लिए पुलिस ने आंसू गैस का इस्तेमाल किया। सिंघू बॉर्डर से किसानों की ट्रैक्टर रैली यहां पहुंची थी।