72वें गणतंत्र दिवस पर राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने राष्ट्र को किया संबोधित

pm modi Budget session of Parliament started
image source - google

आज देश 72वां गणतंत्र दिवस मना रहा है। इस अवसर से एक दिन पहले यानि कल राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने देश को सम्बोधित किया। उन्होंने कहा कि हमारे राष्ट्रीय त्योहारों को, सभी देशवासी, राष्ट्र-प्रेम की भावना के साथ मनाते हैं। गणतन्त्र दिवस का राष्ट्रीय पर्व भी हम पूरे उत्साह के साथ मनाते हुए अपने राष्ट्रीय ध्वज तथा संविधान के प्रति सम्मान व आस्था व्यक्त करते हैं।

• सियाचिन व गलवान घाटी में -50 से -60 डिग्री तापमान में, जैसलमर में 50 डिग्री सेन्टीग्रेड से ऊपर के तापमान में (झुलसा देने वाली गर्मी में) धरती, आकाश और विशाल तटीय क्षेत्रों में हमारे सेनानी भारत की सुरक्षा का दायित्व हर पल निभाते हैं। हमारे सैनिकों की बहादुरी, देशप्रेम और बलिदान पर हम सभी देशवासियों को गर्व है।

• हमारे सशस्त्र बलों, अर्ध-सैनिक बलों और पुलिस के जवान, प्रायः अपने परिवार-जन से दूर रहते हुए त्योहार मनाते हैं। उन सभी जवानों को मैं विशेष बधाई देता हूं।

• विपरीत प्राकृतिक परिस्थितियों, अनेक चुनौतियों और covid-19 की आपदा के बावजूद हमारे किसान भाई-बहनों ने कृषि उत्पादन में कोई कमी नहीं आने दी। यह कृतज्ञ देश हमारे अन्नदाता किसानों के कल्याण के लिए पूर्णतया प्रतिबद्ध है।

• हाल ही में दर्ज की गयी GST की रेकॉर्ड वृद्धि और विदेशी निवेश के लिए आकर्षक अर्थव्यवस्था के रूप में भारत का उभरना, तेजी से हो रही हमारी ‘इकनॉमिक रिकवरी’ के सूचक हैं।

• मैं देशवासियों से आग्रह करता हूं कि आप सब दिशा-निर्देशों के अनुरूप अपने स्वास्थ्य के हित में इस वैक्सीन रूपी संजीवनी का लाभ अवश्य उठाएं और इसे जरूर लगवाएं।

About Author

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

12 + 2 =