डॉ कफ़ील खान ने कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी से की मुलाकत

Dr. Kafeel Khan, Congress General Secretary Priyanka
Dr. Kafeel Khan, Congress General Secretary Priyanka

लखनऊ। कांग्रेस पार्टी के लगातार अभियान के चलते जेल से रिहा हुए डॉक्टर कफील खान ने जेल से रिहाई के बाद आज कांग्रेस महासचिव श्रीमती प्रियंका गांधी से मुलाकात की। डॉक्टर कफ़ील खान की जेल से रिहाई के बाद कांग्रेस महासचिव ने कफ़ील खान और उनके परिजनों से फोन पर बातचीत कर उनका हालचाल लिया था और हर संभव मदद का वादा किया था।

कफ़ील खान ने परिवार सहित प्रियंका गांधी से की मुलाकात

दिल्ली में डॉक्टर कफ़ील खान अपने परिवार के साथ कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी जी से मुलाकात की। डॉक्टर कफ़ील के साथ उनकी पत्नी और बच्चे भी प्रियंका गांधी से मिले।

Dr. Kafeel Khan, Congress General Secretary Priyanka
Dr. Kafeel Khan, Congress General Secretary Priyanka

दिल्ली में हुई इस मुलाकात के वक्त यूपी कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू और अल्पसंख्यक कांग्रेस के चेयरमैन शाहनवाज आलम मौजूद थे।

कांग्रेस ने चलाया था डॉक्टर कफ़ील की रिहाई के लिए अभियान

आपको बता दे की यूपी में कांग्रेस पार्टी ने डॉक्टर कफ़ील की रिहाई के लिए एक बड़ा अभियान चलाया था। पूरे सूबे में हस्ताक्षर अभियान, विरोध प्रदर्शन और पत्र लिखकर कांग्रेसियों ने डॉक्टर कफ़ील खान की रिहाई के लिए आवाज़ बुलंद की थी।

About Author

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

fifteen − 1 =