पति पत्नी को किस दिशा में सोना चाहिए?

पति पत्नी को किस दिशा में सोना चाहिए

वास्तु शास्त्र के अनुसार पति पत्नी को किस दिशा में सोना चाहिए?

सनातन धर्म में वास्तु शास्त्र का बहुत महत्व है। जो लोग वस्तु शास्त्र को मानते है वो इसके अनुसार ही अपना घर और घर के अंदर की चीजों को बनवाते है। जैसे मंदिर, किचन, बाथरूम और शयन कक्ष आदि। इसके साथ ही किस दिशा की तरफ फेस करके भोजन करना चाहिए और किस दिशा में सर करके सोना चाहिए। इन सब बातों का ध्यान भी vastu shastra में रखा जाता है।

पति पत्नी के सुखी जीवन के लिए भी वास्तु शास्त्र में कुछ चीजे बताई गयी है, जैसे पति पत्नी को किस दिशा में सोना चाहिए। तो आज हम इसी पर बात करेंगे और बैडरूम की दिशा से लेकर कलर आदि सब के बारे में जानेंगे।

पति पत्नी का रिश्ता बहुत पवित्र होता है और बहुत नाजुक भी। अगर इसे संभाल कर न रखा जाये तो जीवन में कई परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। आपने देखा होगा कि कभी-कभी पति पत्नी में बड़ी-बड़ी बातों को लेकर लड़ाई नहीं होती और कभी छोटी सी बात पर भी रिश्ता टूटने की बात हो जाती है। कहते है ऐसा वास्तु शास्त्र (vastu shastra) के नियमों का पालन न करने की वजह से भी होता है। तो आईये जानते है क्या कहता है वास्तु शास्त्र।

किस दिशा में होना चाहिए बेडरूम

Vastu Shastra के अनुसार पति पत्नी के खुशहाल जीवन के लिए घर के उत्तर-पश्चिम दिशा में बेडरूम होना चाहिए। इस लिए जब आप नया घर ले या बनवाये तो इस बात का विशेष ध्यान रखें।

रूम की दीवारों पर करें सही रंगों का प्रयोग

पति पत्नी को अपने कमरे की दिवार में हलके रंगों का उपयोग करना चाहिए न की चटकीली और भड़काऊ कलर का। इसके साथ ही बैडरूम में बतख और पेड़-पौधे वाले स्टीकर भी लगाने चाहिए।

बेड पर किस तरफ किसको सोना चाहिए

वास्तु शास्त्र के अनुसार पति को बेड के दाएं ओर व पत्नी को बेड के बाईं ओर सोना चाहिए. इससे रिश्तों में प्यार बढ़ता है और कटुता दूर होती है।

दिवार पर लगाएं सुन्दर Scenery

Scenery on bedroom

आपने भी इस चीज को महसूस किया होगा कि जब किसी खूबसूरत जगह पर होते है तो वहां पर मन शांत रहता है और खुश रहता है। ऐसा खासकर तब होता है जब हम गार्डन, झरना या प्रकृति का सुन्दर दृश्य देखते है। इसी वजह से नव विवाहित जोड़े सुन्दर जगहों पर अपना हनीमून मानाने जाते है। जैसे किसी हिल स्टेशन मनाली, माउन्ट आबू, दार्जलिंग आदि। इस लिए अपने बैडरूम में भी दिवार पर सुन्दर Scenery लगनी चाहिए।

लकड़ी के बेड का करें उपयोग

वास्तु शास्त्र के अनुसार पति-पत्नी को लकड़ी के बेड पर सोना चाहिए। लेकिन आज कल लोग इसका ध्यान नहीं रखते और लोहे जैसी धातुओं से बने बेड का उपयोग करते है। जोकि वास्तु शास्त्र के अनुसार सही नहीं है।

पति पत्नी को किस दिशा में सोना चाहिए

vastu shastra के अनुसार पति पत्नी को अपना सिर दक्षिण दिशा में व पैर उत्तर दिशा में रखकर सोना चाहिए। इन दिशाओं में सोने से पति-पत्नी के जीवन में सुख-शांति और समृद्धि आती है।

बेडरूम होना चाहिए साफ़

इसके साथ ही एक महत्वपूर्ण बिंदु ये है कि बैडरूम स्वच्छ होना चाहिए। ऐसा नहीं होना चाहिए कि कभी-कभी साफ सफाई होती हो और बेडरूम में जमीन पर और सामान पर धूल मिटटी जमा हो। वास्तु शास्त्र के अनुसार अगर ऐसा होता है तो नकारात्मक विचार मन में आते है और रिश्तों में खटास आती है।

निष्कर्ष

इस पोस्ट में हमने जाना कि पति पत्नी को किस दिशा में सोना चाहिए और बेडरूम कैसा होना चाहिए साथ ही किस दिशा में होना चाहिए। बेडरूम को लेकर हमने वास्तु शास्त्र के नियम को जाना है। आपके मन में और कोई प्रश्न हो तो आप हमसे कमेंट करके पूछ सकते है।

Read Also

Vastu Shastra: ईस्ट या वेस्ट किस दिशा में होना चाहिए घर, रसोईं व पूजा घर

क्या है NREGA या MGNREGA योजना | कैसे चेक करें Job Card List 2022

Pradhanmantri Awas Yojana List में अपना नाम कैसे देखें?

About Author

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

17 + fourteen =