उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है जिसमे एक अज्ञात महिला के हत्यारे को लखनऊ पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। एसएसपी कलानिधि नैथानी के निर्देशन में लखनऊ की पुलिस को यह कामयाबी मिली है।
लखनऊ के थाना सरोजनीनगर तथा पूर्वी एसपी की सर्विलांस टीम ने अज्ञात महिला की हत्या में शामिल एक हत्यारे को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने थाना सरोजनीनगर पर मुअसं 655 / 2019 धारा 302, 201 की घटना का सफल अनावरण किया। हत्या में शामिल इस शातिर अभियुक्त का नाम शाहिद अली है जो जनपद गोंडा के थाना करनैलगंज के अंतर्गत बबुदास भयापुरवा का मूल निवासी है और उसके पिता का नाम साकिर अली है। यह अभियुक्त वर्तमान समय में लखनऊ के सरोजनीनगर में मकान संख्या 32/16 दरोगाखेड़ा की कांशीराम कालोनी में रह रहा था। पुलिस ने अभियुक्त को शहीद पथ से गिरफ्तार किया है।