UP : सीएम योगी ने पूर्व सत्ताधारी सरकारों पर किया हमला, कहा अब्बाजान…

source - google

UP : भाजपा के ‘सबका साथ, सबका विकास’ नारे को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रविवार को कुशीनगर में पहुंचकर आगे बढ़ने के साथ ही यूपी के पूर्व सत्ताधारी सरकारों पर जमकर हमला किया। सपा और बसपा की सरकारों पर निशाना साधते हुए कहा कि 2017 के पहले राशन तक नहीं मिलता था। सीएम ने आगे कहा कि कुशीनगर का राशन नेपाल और बांग्लादेश जाता था लेकिन अब गरीबों का राशन निगलने वाले जेल जाएंगे।

सीएम योगी ने कप्तानगंज और तमकुहीराज विधानसभा क्षेत्र में दो स्थानों पर 400 करोड़ से अधिक की परियोजनाओं का शिलान्यास और लोकार्पण किया। इस अवसर पर आयोजित जनसभाओं को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि पहले अब्बाजान गरीबों पर डकैती डालते थे। गरीब का अन्न सपा और बसपा के लोग खा जाते थे। नौकरी के नाम पर वसूली होती रही। योग्य चयनित नहीं हो पाते थे। सीएम ने इंसेफेलाइटिस का जिक्र करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने स्वच्छ भारत अभियान और शुद्ध पेयजल की योजना लागू कर इस जानलेवा बीमारी को खत्म कर दिया।

सीएम योगी ने कहा कि भगवान बुद्ध की नगरी कुशीनगर से जल्द ही अंतरराष्ट्रीय उड़ान शुरू हो जाएगी। भगवान बुद्ध की वजह से कुशीनगर दुनिया के नक्शे पर आया। 13 शक्तिशाली देशों में बुद्ध ने भारत की शिक्षा और संस्कृति को पहुंचाया है। यहां से पहली उड़ान भी अंतरराष्ट्रीय होगी। आज बिना भेदभाव के लोगों को योजनाओं का लाभ मिल रहा है।

 

About Author

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

five × three =