देश में कोरोना के मामले पिछले कई दिनों से लगातार बढ़ रहे है। लेकिन पिछले 24 घंटे में कोरोना के नए मामले आने में काफी कमी आयी है। स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों के मुताबिक देश में 46790 मामले मिले है व 587 की मृत्यु हुई है।
बढ़ा रिकवरी रेट
स्वास्थ्य मंत्रालय के सचिव राजेश भूषण ने आज प्रेस कॉन्फरेंस कर बताया की भारत में रिकवर मामलों की संख्या 67 लाख से अधिक (6733328) हो गई है। जो किसी भी देश में सबसे अधिक संख्या है। हमने अब तक 9 करोड़ 60 लाख टेस्ट किए हैं, ये विश्व की दूसरी सबसे बड़ी संख्या है।
We have the largest number of #COVID19 recovered cases in the world and we stand second in terms of number of tests conducted in any country: Rajesh Bhushan, Secretary, Union Health Ministry pic.twitter.com/T21Fu4A4xi
— ANI (@ANI) October 20, 2020
प्रति 10 लाख जनसंख्या पर भारत में मृत्यु दर 83 है, हम विश्व में सबसे कम मृत्यु दर वाले देशों में हैं। विश्व की औसत मृत्यु दर 142 है। सक्रिय मामलों में लगातार गिरावट दर्ज़ की गई है। 18 सितंबर को सक्रिय मामलों की संख्या 10 लाख से अधिक थी, अब सक्रिय मामलों की संख्या 7,48,538 है।
दुनिया में दूसरे स्थान पर भारत
देश में कोरोना से संक्रमित मरीजों की कुल संख्या 75,97,063 हो गयी है। इनमे से 7,48,538 सक्रीय मामले है और अबतक 67,33,328 लोग स्वस्थ हो चुके है। वहीँ इससे 115197 मरीजों की मृत्यु हुई है। आपको बता दें संक्रमण के मामले में भारत इस समय दुनिया में दूसरे स्थान पर है।