राहुल गाँधी: किसानों पर हो रहा होलसेल अटैक, 3 नए कृषि क़ानून बने हैं जो…

Rahul Gandhi in Puducherry
image source - google

पुडुचेरी में मछुआरों से बातचीत करते राहुल गांधी ने एक बार फिर केंद्र सरकार और पीएम मोदी पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि ‘केंद्र सरकार ने किसानों के खिलाफ 3 कृषि बिल पास किए हैं जिससे किसान काफी परेशान हो रहे हैं।

सभी जानते हैं कि किसान देश की रीढ़ हैं। अब आप सोच रहे होंगे मैं आपसे ये बाते क्यों कर रहा हूं? क्योंकि मैं आपको समुद्र का किसान मानता हूं।’ इसके बाद भारतीदासन गवर्नमेंट महिला कॉलेज में भी फार्म बिल को लेकर सरकार पर हमला किया।

राहुल गाँधी ने कहा कि अगर 3-4 बड़ी कंपनियां देश को चलाएंगी तो हमारा भविष्य क्या होगा। यह आप लोगों को समझना जरूरी है कि इस देश में रोज़गार छोटे और मध्यम उद्योगों, किसानों, ट्रेडर्स उपलब्ध कराते हैं। यह देश की रीड की हड्डी है।

MP: बस एक्सीडेंट में मरने वालों की संख्या बढ़ी, सीएम ने किया मुआवजे का ऐलान

अब छोटे और मध्यम उद्योगों, किसानों पर होलसेल अटैक हो रहा है। 3 नए कृषि क़ानून बने हैं जो भारत के कृषि क्षेत्र को नष्ट कर देंगे और इसे 3-4 व्यापारियों के हाथ में दे देंगे। हम इन क़ानूनों के खिलाफ लड़ाई लड़ रहे हैं, मैं व्यक्तिगत रूप से इन क़ानूनों के खिलाफ लड़ रहा हूं।

About Author

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

14 − one =