Vikas Dubey मामले में एक के बाद एक बड़े और चौंकाने वाले खुलासे हो रहे हैं। पहले अनुमान लगाया जा रहा था कि दबिश की खबर विकास दुबे को पुलिस में से ही किसी ने दी थी। लेकिन अब यह बात पुख्ता हो चुकी है। क्योंकि जांच में पुलिस को पता चला है कि चौबेपुर थाने से राजीव चौधरी ने विकास दुबे को पूरी जानकारी थी।
यह बात पुख्ता तब हुई जब सिपाही राजीव चौधरी और विकास दुबे की बात का एक ऑडियो सामने आया। दरअसल विकास दुबे को पता चल गया था कि उसके खिलाफ मुकदमा लिखा जा चुका है और सख्त कार्यवाही भी होगी। इसके बाद पुलिस को विकास दुबे ने धमकी देते हुए कहा था कि ‘ऐसा कांड करूंगा कि सब याद करेंगे चाहे पूरा जीवन फरार रहना पड़े।’
क्या था पूरा मामला
बता दें 2 जुलाई को विकास दुबे पर कार्यवाही करने गई पुलिस की टीम पर Vikas Dubey और उसके साथियों ने हमला कर दिया था। जिसमें 8 पुलिसकर्मी शहीद हो गए थे। इसके बाद विकास दुबे फरार हो गया था और 8 दिन बाद उज्जैन से गिरफ्तार किया गया। इसके बाद एमपी पुलिस ने यूपी पुलिस को सौंप दिया था। लेकिन रास्ते में पुलिस की गाड़ी पलट गई। जिसके बाद विकास दुबे ने पुलिस की गन छीनकर भागने की कोशिश की और एनकाउंटर में मारा गया।