झाँसी : जिसने पाला उसी को उतारा मौत के घाट…

jhansi murder
Jhansi

झांसी :। प्रेमनगर थाना क्षेत्र के पुलिया नंबर-9 में 11 जून की रात को रिटायर्ड रेलकर्मी की पत्नी मुमताज की हत्या के मामले का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। पुलिस ने इस मामले में मृतका की सगी नाबालिक पोती और उसके प्रेमी को गिरफ्तार किया है।

घर आकर आये दिन प्रेमी उसकी पोती से प्रेम मिलाप करता था दादी बाधक बन रही थी। इसी के चलते पोती ने प्रेमी की मदद से अपनी सगी 63 साल की दादी मुमताज का दुपट्टे से गला घोंटकर कत्ल कर दिया था।

झांसी के पुलिया नंबर-9 का रहने वाले रिटायर्ड रेलकर्मी की पत्नी मुमताज की हत्या का खुलासा बेहद चैकाने वाला हुआ है। दादी के कत्ल में गिरफ्तार नाबालिक लडकी को दादी ने ही पाल-पोसकर बडा किया था। बचपन में ही लडकी के पिता का निधन हो गया था और इसके बाद मां शादी करके दूसरी जगह चली गई थी। लडकी तब से अपने दादा-दादी के पास ही रहती थी।

पुलिस की पूंछताछ में पता चला कि वह अपने प्रेमी से मिलने के लिये रात के समय दादा-दादी के खाने में नींद की गोलियां मिला दिया करती थी। ताकि किसी को पता न चले। घटना वाले दिन मुमताज ने खाना कम खाया था जिससे उसकी नींद खुल गई थी और उन्होंने ये सारा नजारा देख लिया था। इसके बाद पोती और उसके प्रेमी ने मिलकर मुमताज का दुपट्टे से गला घोंटकर कत्ल कर दिया था। बताया जा रहा है कि दोनों के मिलने जुलने में कोई रोकटोक न हो इसके लिए दादी के साथ कमरे में सोने वाली नातिन अपनी दादी और बाहर के कमरे में सोने वाले दादा के खाने में नींद को गोलियां दे दिया करती थी।

यह सिलसिला पिछले कई महीने से चल रहा था। सीओ सदर हिमांशु गौरव ने बताया कि 11 जून की रात में पुलिया नंबर-9 में मुमताज बेगम नाम की महिला की गला दबाकर हत्या कर दी गई थी। मुमताज बेगम के पुत्र की तहरीर पर धारा 302 में एफआईआर दर्ज कर तरुण नाम के लड़के को नामजद दर्ज किया गया था। घटना की तहकीकात की गई तो यह तथ्य निकल कर आए की उस परिवार की एक लड़की से तरुण यादव के प्रेम प्रसंग चल रहा था। यह हत्या अवैध प्रेम प्रसंग के चलते की गई है। अभियुक्त तरुण यादव उस रात में उस महिला के घर आया था, मृतक ने लड़की और लड़के को आपत्तिजनक स्थिति में देख लिया था जिसके चलते उसकी हत्या कर दी थी, दोनों को गिरफ्तार करके जेल भेज दिया है।

रिपोर्ट :- मो. तौसीफ़ क़ुरैशी

About Author

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

fourteen − 9 =