इस समय हर व्यक्ति के जुबान पर सिर्फ कोरोना वायरस का नाम है। सब बस इससे बचने के उपाय खोज रहें है। बता दे की कोरोना वायरस का कहर थमने का नाम नहीं ले रहा है। रिपोर्ट की माने तो इस वायरस से 170 से ज्यादा देश प्रभावित हैं। कोरोना वायरस से संक्रमित लोगों की और मरने के लोगो की संख्या काम होने का नाम नहीं ले रही है। ए दिन हजरों संख्या से ज्यादा लोगो की मौत हो रही है।
आम जनता से लेकर दुनिया की बड़ी शख्सियत तक कोरोना वायरस की चेपट में आ गई हैं। वहीं कुछ ऐसी हस्तियां और सितारे भी हैं जो कोरोना वायरस से प्रभावित लोगों की मदद करने के लिए आगे आ रहे हैं। कई स्टार्स और कई लोगो ने कोरोना वायरस से प्रभावित लोगो की मदद के लिए लाखो क्या करोडो रूपये दिए है। इसी लिस्ट में ऐसा ही एक नाम मशहूर गायक Shaun Mendes का शामिल है।
आपको बता दूँ की Shaun Mendes कोरोना वायरस से प्रभावित लोगों की मदद करने के लिए आगे आए हैं। इस बात की जानकारी उन्होंने खुद सोशल मीडिया के जरिए दी है। मीडिया रिपोट्स के अनुसार Shaun Mendes ने करोना वायरस से पीडित लोगों की मदद के लिए 175 हजार डॉलर यानी करीब 1 करोड़ 33 लाख रुपये दान करने का एलान किया। शॉन ने कनाडा के एक अस्पताल को यह मदद देने का फैसला किया है।
वहीं Shaun Mendes की सोशल मीडिया पोस्ट के अनुसार उनकी ओर से दी गई आर्थिक मदद से कोरोना पीड़ितो का इलाज कर रहे अस्पताल जरूरी स्वास्थ्य संसाधन जुटाएगे। वह 175 हजार डॉलर की मदद उन्होंने कोनो अपने एनजीओ shawnmendesfoundation.org के द्वारा की है। सैनोरिटी, स्टिचेस, ट्रीट यू बैटर के गायक शॉन मेंडेस की इस काम के लिेए उनके फैंस और तमाम लोग जमकर तारीफ कर रहे हैं।
Karthik aryan का नया पोस्ट देख,यूजर्स ने किये ऐसे कमेंट
आपको बता दूँ की Shaun Mendes से पहले भी कई सितारे कोरोना वायरस से पीड़ित लोगों के लिए रुपये दान कर चुके हैं। जानकारी के मुताबिक कोरोना वायरस का प्रकोप पूरी दुनिया में बढ़ता जा रहा है। चीन के वुहान शहर से शुरू हुआ ये वायरस इटली, लंदन, स्पेन और अमेरिका के लोगों को काफी प्रभावित कर रहा है। कोरोना वायरस से अब तक 20 हजार से ज्यादा मौतें हो चुकी हैं वहीं साढे चार लाख से ज्यादा लोगों इससे संक्रमित हो चुके हैं।