उत्तर प्रदेश की कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने गन्ना किसानों की समस्याओं को लेकर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को पत्र लिखा है। इस पत्र के द्वारा प्रियंका ने गन्ना मूल्य ‘शून्य’ बढ़ोत्तरी पर सवाल उठाया।उन्होंने कहा है की किसानों के दर्द और उनके संघर्ष को समझते हुए सरकार का कर्तव्य बनता है कि उन्हें उनकी फसलों के सही दाम दिए जाएं। आशा है कि आप इस दिशा में सार्थक कदम उठाएंगे।
लखनऊ के बारबेक्यू नेशन रेस्टोरेंट की लापरवाही आई सामने
आपको बता दे की इससे पहले भी प्रियंका गाँधी मुख्यमंत्री योगी से किसानों को उनकी फसल का उचित दाम दिलाने के लिए कई बार मांगकर चुकी है। अभी कुछ दिनों पूर्व में भी महिला हिंसा आदि विषयों पर प्रियंका गाँधी मुख्यमंत्री को पत्र लिख चुकी है। दरअसल विगत कई महीनों से लगाकर प्रियंका गांधी योगी सरकार के खिलाफ आक्रामक मूड में दिखाई दे रही है। क्योकि प्रियंका गाँधी सक्रिय विपक्ष में कांग्रेस पार्टी को लाने की जद्दोजहद करती दिख रही है।