उत्तर प्रदेश में प्रत्येक गोवंश का हिसाब रखने के लिए दिवाली से पहले पशुपालन विभाग के अधिकारीयों को हर जिले में गो आश्रय स्थलों का निरीक्षण करने के निर्देश दिए गए थे। जिससे पशुओं की संख्या का सत्यापन हो सके।
आज गो-लोक की ओर’ पुस्तक के विमोचन पर यूपी सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा की लावारिस स्थिति में विचरण कर रहे 5,24,000 गोवंश वर्तमान में सरकार द्वारा ग्रामीण क्षेत्रों में संचालित गो आश्रय स्थलों में हैं। नगर निकायों द्वारा संचालित कान्हा उपवन की बात करूं तो ये संख्या 8 लाख से भी ऊपर पहुंचती है।
लावारिस स्थिति में विचरण कर रहे 5,24,000 गोवंश वर्तमान में सरकार द्वारा ग्रामीण क्षेत्रों में संचालित गो आश्रय स्थलों में हैं। नगर निकायों द्वारा संचालित कान्हा उपवन की बात करूं तो ये संख्या 8 लाख से भी ऊपर पहुंचती है: 'गो-लोक की ओर' पुस्तक के विमोचन पर यूपी मुख्यमंत्री योगी pic.twitter.com/hdN7ICBG5j
— ANI_HindiNews (@AHindinews) November 21, 2020
आगे सीएम ने कहा कि हमने सभी गोवंश का जीओ टेक किया है। अगर किसी गाय या बछड़े को कोई किसान अपने घर में रखना चाहता है तो सरकार एक किसान को चार गोवंश तक देती है और साथ ही हर महीने प्रत्येक गोवंश 900 रुपए भी उसे दिए जाते हैं। अभी तक हम 63,000 से अधिक गोवंश किसानों के हवाले कर चुके हैं