अयोध्या भारतीय जनता पार्टी के नवनियुक्त राष्ट्रीय मंत्री व बस्ती के सांसद हरीश द्विवेदी का राष्ट्रीय मंत्री बनने के बाद रुदौली के भेलसर और सहादतगंज बाईपास पर पार्टी के कार्यकर्ताओं ने भव्य स्वागत किया गया।
नवनियुक्त राष्ट्रीय मंत्री हरीश द्विवेदी ने मीडिया से मुखातिब होते हुए। कहा मोदी सरकार के द्वारा लाया गया कृषि विधेयक बिल किसानों के हित में हैं। वहीं विपक्षी दल मुद्दा बनाकर किसानों को गुमराह करने का काम कर रहे हैं। उन्होंने कहा किसानों को इस बिल से अधिक से अधिक लाभ मिलेगा। ऐसी योजनाएं हमारी सरकार बनाई हैं।
द्विवेदी ने कहा हमारे सभी भाजपा के कार्यकर्ता गांव-गांव जाकर इस बिल की खूबियां किसानों को बताएंगे। आज बस्ती जाते समय भाजपा के नवनियुक्त राष्ट्रीय मंत्री व बस्ती सांसद हरीश द्विवेदी का रुदौली के भेलसर चौराहे और सहादतगंज बाईपास पर ढोल नगाड़ों, फूल माला से पार्टी के जिला अध्यक्ष संजीव सिंह व कार्यकर्ताओं ने किया भव्य स्वागत।
REPORTER – BISMILLAH KHAN