हमारे भारत देश में प्रदूषण के मामले में हमारे उत्तर प्रदेश का स्थान आठवां होने पर आवाज ए उत्तर प्रदेश की टीम ने योगी सरकार के कैबिनेट मंत्री वन एवं पर्यावरण मंत्री दारा सिंह चौहान से बात की है। उन्होंने बताया की उत्तर प्रदेश के वन एवं पर्यावरण मंत्री दारा सिंह चौहान ने कहा कि उत्तर प्रदेश में योगी सरकार आने के बाद में प्रदूषण नियंत्रण को लेकर के सरकार ने बहुत अहम कदम उठाए हैं। साथी प्रदेश में हरियाली और प्रदूषण मुक्त प्रदेश को करने के लिए दो पौधे लगाकर के विश्व में इतिहास भी बनाया है।
दारा सिंह ने बताया की जबसे योगी आदित्यनाथ की सरकार आई है। तब से पर्यावरण सुधार को लेकर के सरकार संजीदा है। साथ ही अबकी बार 25 करोड़ पेड़ लगाने का लक्ष्य भी रखा गया देश के प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री लगातार इस पर काम कर रहे है।
प्रियंका रेड्डी के हत्यारों के गिरफ्तारी की मांग कर रहे हिन्दू समाज पार्टी के कार्यकर्ता
उन्होंने प्रदेश वासियो और ख़ासकर किसानों से अपील की है। की पराली को न जलाए और उसकी उपयोगित को समझे उससे और भी कार्य किया जा सकता जैविक खाद भी बनाई जा रही है। आने वाले समय मे जागरूकता को लेकर विभाग थर्ड पार्टी या नोडल एजेंसीय से इसका काम करवाया जायेगा। उन्होंने अपील की सभी एक एक पेड़ लागये तो वातावरण शुद्ध हो जाएगा।