उत्तर प्रदेश में हिन्दू समाज पार्टी के कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया। उन्होंने प्रदर्शन कर प्रियंका रेड्डी के हत्यारों के गिरफ्तारी की मांग की है। इस प्रदर्शन के दौरान राजेशमणि ने विवादित बयान दिया है। उन्होंने नाथू राम गोडसे को देश भक्त बताया तथा महात्मा गांधी को देश के दो टुकड़े करने वाला व्यक्ति कहा है।
प्रदर्शन के दौरान राजेशमणि ने दिया विवादित बयान नाथू राम गोडसे को बताया देश भक्त, नाथूराम गोडसे अमर रहे के नारो के साथ प्रदर्शन।#NathuramGodse #Priyanka_Reddy #PriyankaReddyMurderCase #justiceforpriyanakareddy pic.twitter.com/9UE3Tvc0Fz
— AwazeUttarPradesh (@AwazeUp) November 30, 2019
इसके साथ ही उन्होंने कुरान की 21 आयतों को कुरान से निकालने की बात कही। उन्होंने कहा की कुरान अपराधो की जननी है। कुरान पर पूरी तरह प्रतिबन्ध लगाया जाए। और जेहादियो को फांसी दी जाए तभी अपराध कम होगा। उन्होंने नाथूराम गोडसे अमर रहे के नारे के साथ प्रदर्शन किया।
महिला सशक्तिकरण की उड़ाई जा रही है धज्जियां
देशभर में महिलाओं की सुरक्षा के दावे लगातार फेल हो रहे हैं जिसके चलते आए दिन अत्याचार और दरिंदगी और रेप जैसे मामले कम होने का नाम ही नहीं ले रहे हैं और तो और तेलंगाना में तो महिलाओं के साथ छेड़छाड़ गैंग रेप जैसे अपराधों का मामला तो बढ़ता ही जा रहा है जिसके चलते इस नवंबर के महीने में ही ऐसी ही 6 संगीन घटनाएं घटी हैं जो चौंकाने वाली है।