Kangana के खूबसूरत गुजराती बंधनी लहंगे को बनने में लगे इतने महीने

Kangana gujarati bandhani lehnga

हाल ही में कंगना रनौत के भाई अक्षत रनौत की शादी हुई हैं| अभिनेत्री ने गुरुवार को कुछ तस्वीरें शेयर की हैं, जिसमे वह सोशल मीडिया पर अपने लहंगे को लेकर काफी चर्चा में हैं| Kangana ने अपने भाई की शादी के मौके पर बेहद खूबसूरत मल्टीकलर का कस्टम ऑउटफिट कैरी किया था| जिसमे वह बेहद खूबसूरत लग रही थी फैंस की नज़रे कंगना के लहंगे पर टिक गई थी| और वह उनके लहंगे के लिए बार- बार सवाल कर रहे थे| बता दे जिस लहंगे की बात हो रही हैं, उसको बनने में 14 महीने लगे हैं और वह एक गुजराती बंधनी लहंगा हैं|

कंगना ने फैंस के सवालो का जवाब देते हुए ट्विटर पर लहंगे के साथ एक वीडियो शेयर कर लिखा हैं, “हर कोई जो मेरे लहंगे के बारे में पूछ रहा है, यह एक गुजराती बंधनी लहंगा हैं, जिसे बनने में लगभग 14 महीने लगे थे, एक dying art जिसका मैं पर्याप्त रूप से समर्थन करने में सक्षम हूं, डिजाइनर अनुराधा वकिल ने इस सपने को साकार किया और मेरे दोस्त सब्यसाची ने मेरे लिए आभूषण डिजाइन किए।”

Kangana के लहंगे में कई कलर्स

कंगना रनौत उदयपुर में अपने छोटे भाई की शादी के सभी फंक्शन्स में बेहद एन्जॉय करती नज़र आई हैं| अलग अलग ऑउटफिट में वह बहुत खूबसूरत लग रही थी लेकिन सबसे ज्यादा उनके शादी के लहंगे पर नज़रे टिकी थी| कंगना का लहंगा कई कलर्स में हैं, उसमे पर्पल, ब्लू, ग्रीन, पिंक आदि कलर्स शामिल हैं| उसी तरह से कंगना ने कलरफुल कस्टम हैवी ज्वेलरी पहन रखी थी| बालो में जुड़ा बना कर लाल गुलाबो से उनको सजाया गया हैं|

Kangana ने मेहंदी हल्दी और शादी के सभी फंक्शन्स की तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की हैं| सभी समरोह में वह बहुत खूबसूरत लग रही थी| मेहंदी फंक्शन में उन्होंने अपनी बहन रंगोली के साथ एक डांस वीडियो शेयर किया था| जिसमे उन्होंने अर्नब गोस्वामी के रिहा होने पर ख़ुशी भी जताई थी| रिपोर्ट के अनुसार, शादी का रिसेप्शन आज शाम को किया जाएगा| चूंकि शादी राजस्थान में हो रही है, मेहमानों को पारंपरिक राजस्थानी आतिथ्य का आनंद लेने का मौका दिया जाएगा।

Kangana Ranaut ने भाई की मेहंदी पर जमकर किया डांस, शादी में कुछ यूँ नज़र आई

About Author

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

14 − 12 =