महिलाओं की दायीं आँख फड़कने (Right Eye Blinking In Female) की वैज्ञानिक व ज्योतिष वजह

Female right eye blinking reason

Right Eye Blinking In Female: आँख फड़कना एक आम बात है। लेकिन ज्योतिष शास्त्र में विश्वास रखने वाले लोग इसे भविष्य में होने वाली घटना से जोड़कर देखते है। यानि उनका मन्ना होता कि आंख फड़कने से भविष्य में घटित होने वाली शुभ या अशुभ घटनाओं के बारे में संकेत होता है। वहीं कुछ लोग इसे नाजायंदाज़ कर देते है। तो आज हम इस पोस्ट में आपको महिलाओं कि दायीं आंख फड़कने (Right Eye Blinking In Female) के बारे में वैज्ञानिक और ज्योतिष दोनों महत्व बताएँगे।

ज्योतिष शास्त्र में महिलाओं की दायीं आंख फड़कने का महत्व

1. आपको बता दें महिलाओं और पुरुषों में आंख फड़कने के शुभ या अशुभ संकेत ज्योतिष शास्त्र के अनुसार अलग-अलग बताए गए हैं।
2. महिलाओं की दायीं आंख के ऊपर का कोना फड़कने का अर्थ होता है कि आर्थिक लाभ होने वाला है।
3. वहीं महिलाओं की दायीं आंख की पलक का फड़कना अशुभ माना जाता है।
4. जबकि पुरुषों के लिए दायीं (Right Eye Blinking) आंख फड़कने का अर्थ इसका ठीक उल्टा होता है।

महिलाओं की दायीं आंख फड़कने (Eye Blinking) का वैज्ञानिक कारण

आंख फड़कने की एक बड़ी वजह जो वैज्ञानिक बताते हैं वह है मांसपेशियों में थकान होना। आजकल हर कोई अपने अपने कामों में व्यस्त रहता है। ऐसे में वे अपने शरीर पर ध्यान नहीं दे पाते। कई बार तो 7 से 8 घंटे की नींद पूरी नहीं होती। जिसकी वजह से मांस पेशियों में थकान रहती है और आंख फड़कना शुरू हो जाती है।

Scientific Significance Of Right Eye Blinking

वैसे तो दुनिया में बहुत तरह की धारणाएं हैं जिससे लोग यह साबित करने की कोशिश करते हैं की इसी वजह से आंख फड़कती (Eye Blinking ) होती है। लेकिन सभी चीजों को समझने के बाद जो चीजें आंख फड़कने के कारण के रूप में सामने आती आते हैं वो इस प्रकार हैं –

1. नींद पूरी ना होना
2. थकान
3. तनाव में होना
4. ज्यादा मात्रा में कैफीन लेना
5. कंप्यूटर या मोबाइल पर देर तक काम करना
6. किसी चीज को बिना पलक झपकाए देर तक देखना
7. ज्यादा या कम लाइट में काम करना

आंख फड़कना रोकने ( How to stop eye blinking) के उपाय

आंख फड़कने (Right Eye Blinking) से शुभ होगा या अशुभ यह तो बाद में पता चलेगा। लेकिन जिस समय यह हो रहा होता है उस समय हमें काफी उलझन होने लगती है और कभी-कभी काफी गुस्सा भी आता है। ऐसे में आंख फड़कने से रोकने के लिए कुछ घरेलू उपाय हैं जिनको आप अपना सकते हैं।

1. आंखों को जल्दी जल्दी खोलें और बंद करें
2. अपनी उंगली से आंखों की गोलाई में 1 मिनट तक मसाज करें
3. आंखों को थोड़ी देर के लिए बंद कर ले और फिर उसे खोलें ऐसा 4 से 5 बार लगातार करें
4. अपने मुंह को पानी से 3 से 4 बार धुलें
5. इसके साथ ही आंख फड़कने से रोकने का सबसे अच्छा तरीका है आप अपनी नींद पूरी करें।

About Author