कांग्रेस पार्टी से निकाले गये नेताओं के समर्थन में उतरे युवा कांग्रेस

google

उत्तर प्रदेश कांग्रेस पार्टी की अनुशासन समिति ने पार्टी विरोधी गतिविधियों को लेकर सूबे के 10 नेताओं को बाहर का रास्ता दिखाया है। इतना ही नहीं इन नेताओं को 6 साल के लिए कांग्रेस पार्टी से बाहर किया गया है। जिस पर उत्तर प्रदेश युवाओं में आक्रोश फैला हुआ है। बता दे की आज कांग्रेस पार्टी मुख्यालय के बाहर युवाओं ने प्रदर्शन किया।

इस दौरान प्रदर्शन कर रहे युवाओं ने पार्टी प्रदेश अध्यछ के खिलाफ नारेबाजी की। और प्रदर्शन कर युवाओं ने उठाई मांग। उन्होंने पार्टी से निकाले गये वरिष्ठ नेताओं को पार्टी में वापस लेने की मांग की है। आपको बता दे की यह प्रदर्शन कांग्रेस पार्टी से रहे पूर्व विधायक नेक चंद्र पांडेय के बेटे शक्ति पांडये के द्वारा किया गया है।

प्रज्ञा ठाकुर के खिलाफ कांग्रेसियों ने किया विरोध प्रदर्शन

About Author