सीएम योगी: मां की बात करने वाली, खुद को बंगाल की बेटी कहने वाली ममता दीदी खुद..

West Bengal Election
image source - google

इस समय देश के 5 राज्यों में विधानसभा चुनाव हो रहे है। लेकिन इनमे से सबसे खास पश्चिम बंगाल है। क्योंकि यहाँ पर दो बड़ी पार्टियां सीधे आमने-सामने है।यहाँ पर ममता सरकार 10 साल से है और अब BJP अपनी सरकार बनाने के लिए पूरा जोर लगा रही है। इसी कड़ी में पश्चिम बंगाल के हुगली में Yogi Adityanath पहुंचे।

यहाँ उन्होंने सीएम ममता पर निशाना साधते हुए कहा कि मां की बात करने वाली, खुद को बंगाल की बेटी कहने वाली ममता दीदी मां दुर्गा और सरस्वती की पूजा को प्रतिबंधित करती हैं और गौ हत्या का समर्थन करती हैं। उत्तर प्रदेश में कोई गौ हत्या नहीं कर सकता और अगर करेगा तो जेल के अंदर जाएगा।

ममता दीदी आप तो मां दुर्गा की पूजा पर भी प्रतिबंध लगाने का प्रयास करती हैं। मां दुर्गा, मां सरस्वती और मां लक्ष्मी के अनुष्ठान पर रोक लगाकर आप बंगाल के अंदर कौन से वोट बैंक को पुष्ट करना चाहती हैं।

बेटे के सही से मास्क न लगाने पर पुलिस ने पिता को दी ये सजा, देखें वीडियो

अगर आपको लगता है कि दुर्गा, सरस्वती और लक्ष्मी की पूजा करने वाले लोग सांप्रदायिक हैं, तो हमें यह सांप्रदायिकता पसंद है लेकिन हम अपनी आस्था के साथ खिलावाड़ नहीं करने देंगे। हम TMC को बंगाल की आस्था के साथ खिलवाड़ करने की छूट नहीं देंगे।

About Author

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

three × 2 =