चिंता और तनाव को दूर करने वाला योग, पीएम भी करते हैं अभ्यास

Yoga to remove anxiety PM MODI
GOOGLE

शरीर को स्वस्थ रखने का सबसे अच्छा उपाय योगा हैं। इस समय दुनिया में फैल रही कोरोनावायरस जैसी महामारी की वजह से कई देशों में लॉकडाउन है। जिसकी वजह से लोग अपने घरों में है। तो उनके पास अपने शरीर के लिए समय भी है। यानी वह अपने मन को शांत और शरीर को स्वस्थ रखने के लिए कसरत और योगा कर सकते हैं। पहले लोग के पास बहाना था कि उनके पास इन के लिए समय नहीं है पर अब लॉकडाउन की वजह से सब घर पर ही है। तो वह सभी लोग अब योगा अभ्यास कर सकते हैं।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्विटर पर योग निद्रा का वीडियो शेयर करते हुए लिखा कि ‘जब भी समय मिलता है, मैं हफ्ते में 1 से 2 बार योग निद्रा का अभ्यास करता हूं। यह शरीर को स्वस्थ और मन को प्रसन्न रखता है साथ ही तनाव और चिंता को कम करता है। इंटरनेट पर आपको ही योग निद्रा के कयी वीडियो मिलेंगे।’ देश में इस समय लॉकडाउन है, लोग अपने घरों में है। दुनियाभर के डॉक्टर भी शरीर को प्रतिदिन कम से कम एक घंटा देने की सलाह देते हैं। यह उचित समय है, शरीर को स्वस्थ और मन को शांत रखने के लिए योगा करने का।

PM मोदी के सोशल मीडिया छोड़ने के बयान पर विपक्ष ने साधा निशाना

बता दे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पिछले कई वर्षों से योगाभ्यास कर रहे हैं और जब उनसे कोई व्यक्ति पूछता है कि वह इतना स्वस्थ और प्रसन्न क्यों रहते हैं तो वह इसका श्रेय योगा को ही देते हैं। भारत की पहल पर ही आज 170 से ज्यादा देशों ने योग को अपनाया है। मालूम हो 21 जून को विश्व योगा दिवस मनाया जाता है। उस दिन करोड़ों लोग योग करते हैं पर योग एक दिन करने वाला काम नहीं है। यह रोज अभ्यास करने से आता है और शरीर भी तभी स्वस्थ बना रहता है।

About Author

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

twenty − 11 =