Corona Update: 55 लाख से ज्यादा हुए मरीज, अब तक 3 लाख 47 हजार लोगों की मृत्यु

world corona update
image source - google

कोरोनावायरस के मरीजों की संख्या दुनिया भर में तेजी से बढ़ती जा रही है। आज दुनिया भर के देशों में 55 लाख 90 हजार 671 कोरोना के मरीज हैं और अब तक 347922 लोगों की मृत्यु हो चुकी है। जबकि अभी तक 2367589 लोगों को डिस्चार्ज किया गया है। इस समय कुल सक्रिय मामले 2875160 सक्रिय मामले हैं। इनमें से 28 लाख 21 हजार 994 लोगों की स्थिति सामान्य है और 53100 66 लोगों की स्थिति बहुत गंभीर है।

26 मार्च तक दुनिया भर के देशों में कोरोना से संक्रमित लोगों की संख्या 532807 थी और आज 2 महीने बाद यह आंकड़ा बढ़कर छप्पन लाख पहुंचने वाला है। 26 मार्च को कोरोना से मरने वालों की संख्या 24691 थी और अब साढ़े तीन लाख होने जा रहा है।

कोरोना के सबसे ज्यादा मरीज इस समय यूएसए में है। वहां पर 1706226 कोरोना मरीज हो गए हैं और मृतकों की संख्या 99805 पहुंच गई है। इसके बाद ब्राजील 376669 संक्रमित व 23522 लोग मरे हैं। रुस में 353427, स्पेन 282480, यूके 261184 इटली, 230158, फ्रांस 182942, जर्मनी 180789, तुर्की 157814, इंडिया 145456, ईरान 137724 और पेरू में 123979 कोरोना संक्रमित मरीज है।

इसके बाद कनाडा, चाइना, सऊदी अरब, कैले, मैक्सिको, पाकिस्तान, बेल्जियम, नीदरलैंड आदि देश है। इसमें भी कोरोना मरीजों की संख्या 50,000 से ज्यादा है। चीन में तो 82992 मरीज है और अब तक 4634 लोगों की मृत्यु हुई है। कुछ समय पहले संक्रमण के मामले में चीन पहले स्थान पर था पर अब 14वें नंबर पर आ गया है।

About Author

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

4 × three =