स्नान करते वक़्त महिला की कुछ लोगों ने की पिटाई

सोनभद्र के रायपुर थाना क्षेत्र के गांव में मानवता को शर्मसार कर देने वाला मामला प्रकाश में आया है। एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। बताया जा रहा है कि दबंगों ने अर्द्धनग्न अवस्था में एक महिला को नहाते समय ही मारना शुरू किया और खींचते हुए पूरे गांव में घुमाते हुए बुरी तरह पीटा।

मामले में पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि अन्य की तलाश जारी है। पीड़ित महिला मानसिक रूप से विक्षिप्त बताई गयी। बताया गया कि उक्त महिला ने गांव के एक व्यक्ति के पुआल में बीती रात आग लगा दी थी। इससे पूरा पुआल जल गया था।

Pradhanmantri Ujjwala Yojana कैसे ऑनलाइन अप्लाई करें और चेक करें PMUY List

इसकी जानकारी होने पर पुआल का मालिक अपने साथियों संग महिला को ढूंढते हुए गांव के बाहर नदी किनारे पहुंच गया। वहां महिला स्नान कर रही थी। पुआल मालिक ने महिला को उसी हाल में अपने साथियों संग पीटते हुए गांव में ले आया। मंगलवार की शाम को इस घटना की जानकारी एसपी को हुई तो उन्होंने रायपुर थाना प्रभारी को फौरन कार्रवाई के लिए निर्देश दिए है।

About Author

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

19 − eighteen =