कानपुर : तीसरी शादी का आरोप लगाकर महिला ने काटा हंगामा,जांच में जुटी पुलिस…

Woman commits ruckus
Kanpur

कानपुर :। नजीराबाद थाना क्षेत्र में एक मांगलिक कार्यक्रम में उस समय हंगामा हो गया जब एक महिला ने एक युवक पर तीसरी शादी करने का आरोप लगाया। जिसके बाद महिला ने हंगामा करते हुए कार्यक्रम रुकवा दिया और मामले की जानकारी पुलिस को दी। वही मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी युवक को हिरासत में ले लिया है।

पूरा मामला :-

प्रियंका शर्मा नाम की महिला का आरोप है कि पंकज दीक्षित जो कि उरई का रहने वाला है उसने 26 फरवरी को उसने प्रियंका से शादी की थी। शादी के बाद प्रियंका को पता चला कि पंकज पहले से शादीशुदा है जिसके बाद पीड़िता ने आरोपी पंकज के खिलाफ थाने में तहरीर भी दी थी।

उसके बाद पंकज फरार चल रहा था और आज प्रियंका को जानकारी हुई कि पंकज एक और लड़की से सगाई करने जा रहा है जिसके बाद पीड़िता ने मौके पर पहुंच कर हंगामा किया। वही महिला ने आरोपी पंकज के खिलाफ नजीराबाद थाने में तहरीर दी है। जिसके बाद पुलिस अब जाँच कर रही है।

रिपोर्ट:-दिवाकर श्रीवास्तवा…

About Author

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

nine + 7 =