NREGA (MGNREGA) Yojna Full Details
NREGA: भारत में एक बड़ी जनसंख्या ग्रामीण क्षेत्र में निवास करती है लेकिन ग्रामीण क्षेत्रों में रोजगार प्राप्त नहीं हो पाता है, ऐसे में MGNREGA Full Form (मनरेगा) यानि Mahtma Gandhi National Rural Employment Guarantee Act (महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी अधिनियम) से ग्रामीण इलाकों में भी रोजगार देने की केंद्र सरकार की मंसा है। मनरेगा को पहले नरेगा (NREGA) कहा जाता था बाद में इसे मनरेगा कर दिया गया। मनरेगा को वर्ष 2005 में लाया गया।
नरेगा योजना को 2 अक्टूबर 2005 को पारित किया गया, इसकी शुरुआत सबसे पहले 2 फरवरी 2006 में आंध्र प्रदेश के अनंतपुर गांव में हुई। इस योजना शुरुआत में इसे लगभग 200 जिलों में लागू किया गया था। जिसे अप्रेल 2008 से पूरे भारत में लागू कर दिया गया। 31 दिसंबर 2009 को इस योजना का नाम NREGA से MGNREGA कर दिया गया।
NREGA में हर वर्ष नए लोगों को जोड़ा जाता है। नरेगा जॉब कार्ड लिस्ट 2022 तैयार की जा रही जिसके अंतर्गत भारत के गरीब परिवारों को रोजगार दिया जाता है। NREGA Job Card List के जो लाभार्थी परिवार है उनके काम की पूरा जानकारी जॉब कार्ड में दी होती है। सरकार द्वारा इस कार्ड में ग्रामीण इलाकों के परिवारों को जोड़ा जाता है। जो भी सरकार द्वारा निर्धारित योग्यता को पूरा करता है उन नागरिकों को जॉब कार्ड मिलता है।
NREGA का उद्देश्य
• ग्रामीण इलाकों में नौकरी को बढ़ावा देना।
• ग्रामीणों की कार्यशक्ति को बढ़ावा देना।
• शहर की तरफ ग्रामीणों के पलायन को रोकना।
• गांव में शहर जैसी नौकरियों की सुविधा।
• ग्रामीण क्षेत्रों में रोजगार की बढ़ोतरी।
NREGA Job Card List 2022 की जानकारी
मनरेगा योजना में यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने National Rural Employment Guarantee Act, 2005 (MGNREGA) के तहत दूसरे राज्यों से आए लोगों को काम देने को कहा है। यूपी प्रमुख सचिव ग्रामीण विकास ने बताया की लॉकडाउन के कारण हजारों की संख्या में बहार रहने से युवक आये हैं जो बेरोजगार हैं उन्हें MGNREGA के तहत रोजगार उपलब्ध कराया जायेगा। जिससे उनकी आर्थिक समस्या का समाधान हो। अगर किसी परिवार के जॉब कार्ड परिवार के सदस्य का नाम नहीं जुड़ा है तो ग्राम प्रधान के माध्यम से आप जॉब कार्ड में अपना नाम जुड़वाएं।
मनरेगा योजना में ऐसे रहे राज्यों के स्थान
पिछले वर्ष 2020-21 के बजट में 13.50 करोड़ मानव रोजगार उपलब्ध करवाने का लक्ष्य मनरेगा योजना के अनुसार निर्धारित किया गया था। यह लक्ष्य कोरोना संक्रमण के दौरान लॉकडाउन में ग्रामीण की अर्थव्यवस्था को ध्यान में रखा गया था। शुरुआत के 3 महीने में इस लक्ष्य का 66% हिस्सा हासिल कर लिया गया था। मनरेगा योजना में सबसे ज्यादा रोजगार देने वाला राज्य छत्तीसगढ़ है।
छत्तीसगढ़ में 107% से अधिक लक्ष्य छत्तीसगढ़ के सरकार द्वारा दिया गया, पश्चिम बंगाल 105% का लक्ष्य प्राप्त करके दूसरे स्थान रही, वहीं आसाम और बिहार ने 104% का लक्ष्य पूरा कर तीसरे स्थान और 103% का लक्ष्य प्राप्त करके उड़ीसा है।
राज्यवार Nrega Job Card List 2022
क्र.नं | राज्य (Mahatma Gandhi Nrega) | जॉब कार्ड विवरण |
1 | अंडमान और निकोबार | Check |
2 | अरुणाचल प्रदेश | Check |
3 | असम | Check |
4 | बिहार | Check |
5 | चंडीगढ़ | Check |
6 | छत्तीसगढ़ | Check |
7 | दादरा और नगर हवेली | Check |
8 | दमन और दीव | Check |
9 | गोवा | Check |
10 | गुजरात | Check |
11 | हरियाणा | Check |
12 | हिमाचल प्रदेश | Check |
13 | जम्मू और कश्मीर | Check |
14 | झारखंड | Check |
15 | कर्नाटक | Check |
16 | केरल | Check |
17 | लक्षद्वीप | Check |
18 | मध्य प्रदेश | Check |
19 | महाराष्ट्र | Check |
20 | मणिपुर | Check |
21 | मेघालय | Check |
22 | मिज़ोरम | Check |
23 | नागालैंड | Check |
24 | ओडिशा | Check |
25 | पुदुच्चेरी | Check |
26 | पंजाब | Check |
27 | राजस्थान | Check |
28 | सिक्किम | Check |
29 | तमिलनाडु | Check |
30 | त्रिपुरा | Check |
31 | उत्तर प्रदेश | Check |
32 | उत्तराखंड | Check |
33 | पश्चिम बंगाल | Check |
राजस्थान MGNREGA जॉब कार्ड
वित्तीय वर्ष 2020-21 के अनुसार अब तक लगभग 1 लाख 18 हज़ार परिवारों को MGNREGA के तहत 100 दिन का रोजगार उपलब्ध करवाया गया। MGNREGA Job Card की राष्ट्रीय स्तर रैंकिंग के अनुसार राजस्थान का यह जिला राज्य में पहले स्थान पर है। वित्तीय वर्ष 2020-21 के माध्यम से 293.95 लाख मनरेगा के तहत मानव दिवस सृजित किये गए। 2 साल के आंकड़ों में राज्य के जिले में कार्य दिवस के लाभार्थियों की संख्या 4 गुना अधिक हो गयी है।
हिमांचल MGNREGA जॉब कार्ड
अप्रैल 2021 से हिमांचल राज्य सरकार के द्वारा राज्य के श्रमिक वर्ग से संबंधित 24 लाख मजदूरों को MGNREGA जॉब कार्ड से मिलने वाली श्रमिक राशि में बढ़ोतरी की गयी है। गैर जनजातीय क्षेत्रों में काम करने वाले मजदूरों को पहले जॉब कार्ड के तहत 198 रूपए की मजदूरी राशि दी जाती थी जिसको अब राज्य सरकार द्वारा 5 रूपए बढ़ाकर 203 रूपए कर दिया गया है। वहीं जनजातीय क्षेत्रों में कार्य करने वाले मनरेगा मजदूरों को 248 रूपए से बढ़ाकर 254 रूपए दिया जाता है।
झारखण्ड MGNREGA जॉब कार्ड
राज्य के श्रमिक नागरिकों के लिए मनरेगा जॉब कार्ड के तहत मिलने वाली राशि में पहले की अपेक्षा कुछ बदलाव किये गए है। पहले श्रमिक वर्ग को MGNREGA जॉब कार्ड के माध्यम से 194 रूपए प्रतिदिन के अनुसार दिया जाता था पर सरकार की मदद से 225 रूपए का भुगतान श्रमिक के तौर पर लाभार्थी को प्रतिदिन मजदूरी के रूप में दिया गया। राज्य के श्रमिक नागरिकों को मनरेगा के तहत मिलने वाली इस मजदूरी वेतन का लाभ अप्रैल 2021 से देना आरम्भ किया गया।
मनरेगा जॉब कार्ड के आवश्यक दस्तावेज
• आवेदक भारत का स्थायी निवासी होना चाहिए।
• आवेदक की उम्र 18 वर्ष या अधिक होनी चाहिए।
• राशन कार्ड होना चाहिए।
• आधार कार्ड
• मोबाइल नंबर
• आय प्रमाण पत्र
• पासपोर्ट साइज फोटो
• निवास प्रमाण पत्र
• बैंक खाता नंबर
NREGA Job Card ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया
• सबसे पहले आप नरेगा की आधिकारिक वेबसाइट https://nrega.nic.in पर जाएं।
• आपके सामने होम पेज खुलेगा, इसमें data entry के सेक्शन पर क्लिक करें।
• इसमें सारे राज्यों की सूची आएगी, जिसमें आपको अपने राज्य पर क्लिक करना होगा।
• उसके बाद नया पेज खुलेगा, इस पेज पर रजिस्ट्रेशन करें।
• रजिस्ट्रेशन करने के लिए आपको कुछ जानकारी दर्ज करनी होगी जैसे वित्तीय वर्ष, जिला, ब्लॉक, तहसील, यूजर आईडी, पासवर्ड।
• नीचे एक कैप्चा कोड दिया होगा उस कोड को भरकर लॉगिन बटन पर क्लिक कर दें।
• आपके लॉगिन बटन पर क्लिक करते ही आपकी स्क्रीन पर आए पेज में Registration and Job Card का ऑप्शन होगा उसपर क्लिक करें।
• आवेदन फॉर्म खुलेगा जिसमें सभी विवरणों को दर्ज करना होगा और फिर save पर क्लिक कर दें।
• आपको एक रजिस्ट्रेशन नंबर दिया जायेगा।
• आपको फॉर्म में मुखिया की एक पासपोर्ट साइज फोटो अपलोड कर फोटो को सेव कर दें।
लाभार्थी स्टेटस ऑनलाइन जानने की प्रक्रिया
सबसे पहले नरेगा की आधिकारिक वेबसाइट nrega-nic-in पर जाएं।
होम पेज खुलने पर आपको रिपोर्ट्स के सेक्शन पर जाकर Transparency and Accountability लिंक पर क्लिक करें।
स्क्रीन पर नया पेज खुलेगा उसपर आपको Month-wise Person days planned, वर्क प्लानिंग, डाटा अवेलेबल फॉर लेबर बजट, Over Exploited/Critical/Irrigation Deprived Blocks में से किसी एक को चुनें।
आपके स्क्रीन पर राज्य्वार यूजर स्टेटस दिख जाएगी।
नरेगा जॉब लिस्ट में अपना नाम कैसे देखें
- मनरेगा योजना की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
- नीचे जाकर रिपोर्ट्स के सेक्शन पर जाकर job card पर क्लिक करना होगा।
- आपके सामने राज्यों की लिस्ट आयेगी उसमें अपने राज्य को चुनें।
- मनरेगा ग्राम पंचायत मॉड्यूल रिपोर्ट का पेज खुलेगा।
- मांगी हुई सारी जानकारी भरनी होगी जैसे वित्तीय वर्ष, जिला, ब्लॉक, पंचायत भरकर proceed पर क्लिक कर दें।
- क्षेत्र के सभी मनरेगा जॉब कार्ड धारक के लाभार्थियों के नाम की लिस्ट सामने आ जायेगी।
- कार्ड धारक को अपने नाम के आगे जॉब कार्ड नंबर पर क्लिक करना होगा।
- जॉब कार्ड में दी आपकी साडी जानकारी मौजूद होगी।
- अब अपना जॉब कार्ड डाउनलोड कर प्रिंट करके निकाल सकते हैं।
नरेगा जॉब कार्ड बनवाने की ऑफलाइन प्रक्रिया
- अपने क्षेत्र के ग्राम प्रधान के पास जाएं।
- आपको नरेगा जॉब कार्ड के अंतर्गत आवेदन के लिए आवेदन पत्र ले लें।
- आपको इस आवेदन पत्र में पूछी गई सभी जानकारी को भरना होगा।
- आपका नाम मोबाइल नंबर ईमेल आईडी दर्ज करें।
- सभी महत्वपूर्ण दस्तावेज की प्रति लगाएं।
- इस फॉर्म को ग्राम पंचायत के पास जमा करवाना होगा।
- इस प्रकार आपका नरेगा जॉब कार्ड बन ऑफलाइन बन जाएगा।
NREGA वेबसाइट पर ये सारी जानकारियां है उपलब्ध
• नरेगा की वेबसाइट nrega.nic.in पर आप अपनी ग्राम पंचायत का मास्टर रोल चेक कर सकते हैं।
• ग्राम पंचायत में नरेगा तहत हुए कार्यों में किस व्यक्ति की कितनी मजदूरी लगी है।
• गांव के किन किन लोगों के जॉब कार्ड बने हैं।
• नरेगा की वेबसाइट से नरेगा के तहत कार्य के लिए आवेदन कर सकते है।
• वेबसाइट से आप लेबर पेमेंट का स्टेटस चेक कर सकते हैं।
• ऑनलाइन नरेगा के अंतर्गत कराये गए कामों की पूरी जानकारी ऑनलाइन चेक कर सकते हैं।
• और आपको इसी में mgnrega works list भी देखने को मिल जायेगा
mgnrega work list
- आवास निर्माण कार्य
- जल संरक्षण कार्य
- बागवानी कार्य
- गौशाला निर्माण कार्य
- वृक्षारोपण कार्य
- लघु सिंचाई कार्य
- ग्रामीण सम्पर्क मार्ग निर्माण कार्य
- चकबंध कार्य
- भूमि विकास कार्य
- बाढ़ नियंत्रण कार्य
Nrega Job Card 2022 के लाभ
• भारत में कोई भी व्यक्ति बेरोजगार न हो।
• नरेगा जॉब कार्ड योजना से गरीब परिवारों को रोजगार मिलता है।
• श्रमिकों की आर्थिक स्थिति सुधार सकेंगे।
• नरेगा जॉब कार्ड से श्रमिक 100 दिन रोजगार पाने का अधिकार रखते हैं।
• इस योजना के अंतर्गत ग्रामीण और शहरी लोगों को रखा गया है।
• नरेगा जॉब कार्ड में हर राज्य के नागरिको को रोजगार दिया जा सके।
• नरेगा के तहत सरकार द्वारा मजदूरी वेतन में वृद्धि कर दी गयी है।
Nrega Job Card के अंतर्गत श्रमिकों को दिया जाएगा आयुष्मान भारत योजना का लाभ
केंद्र सरकार द्वारा श्रम संसाधन विभाग में रजिस्टर्ड श्रमिक आयुष्मान भारत योजना का भी लाभ उठा सकते हैं। आयुष्मान भारत योजना को प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना हेल्थ की स्कीम है। इसके तहत योजना के लाभार्थी परिवार को साल में 5 लाख का स्वास्थ्य बीमा दिया जाता है। यह योजना सभी श्रमिक जो पुल निर्माण, भवन निर्माण अन्य निर्माण कार्य करते हैं वह सभी इस योजना का लाभ उठा सकते हैं। आयुष्मान कार्ड बनवाने के लिए श्रमिक के पास लेबर कार्ड और आधार कार्ड होना अनिवार्य है। कार्ड योजना के अनुसार सरकारी या प्राइवेट अस्पताल में इलाज करा सकते हैं।
mgnrega payment details पेमेंट लिस्ट चेक करें
ग्रामीण इलाके में निवास करने वाले व्यक्ति जो नरेगा में कार्य कर रहे हैं वे नागरिक घर बैठे अपने पेमेंट के बारे में जान सकते हैं। उन्होंने जितने भी दिन कार्य किया है, उसमें मिले हुए भुगतान के बारे में जान सकते हैं। इसके लिए आपको बैंक जाने की भी आवश्यकता नहीं होगी और न ही किसी भी आधार नंबर, बैंक अकाउंट नंबर देने की भी जरूरत पड़ेगी। नरेगा के अंतर्गत पेमेंट चेक करने के बारे में हम आपको बता रहे हैं आप यहां पर दिए हुए स्टेप्स को फॉलो कर सकते हैं।
- सबसे पहले उम्मीदवार नरेगा जॉब कार्ड की आधिकारिक वेबसाइट nrega.nic.in पर जाएँ।
- उसके बाद आपकी स्क्रीन पर होम पेज खुल जाएगा। आपको होम पेज में ओल्ड वर्जन के रूप में एक चित्र दिया होगा उस पर क्लिक करें।
- जैसे ही आप क्लिक करते हैं आपकी स्क्रीन पर नया पेज खुल जाएगा जिसमें आपको पंचायत GP/PS/ZP के लिंक पर क्लिक करना होगा।
- जैसे ही आप क्लिक करेंगें फिर से नया पेज आपकी स्क्रीन पर होगा। आपकी स्क्रीन पर नीचे तीन लिंक आएंगे। इसमें आपको ग्राम पंचायत के लिंक पर क्लिक करना होगा।
- इसके बाद आपको फिर से स्क्रीन पर कुछ ऑप्शन दिखाई देंगे आप जनरेट ओटीपी के लिंक पर क्लिक करें।
- उसके बाद स्क्रीन पर राज्यों की सूची आजायेगी। आपको अपने राज्य के लिंक पर क्लिक करना होगा।
- राज्य पर क्लिक करने के बाद आपको अपना वित्तीय वर्ष दर्ज करना होगा आपको जिस भी वर्ष के बारे में जानना है इसके बाद आप अपने जिले का चयन, ब्लॉक, पंचायत को सेलेक्ट करना होगा और प्रोसीड के बटन पर क्लिक कर दें।
- प्रोसीड करने के बाद आपको स्क्रीन पर नए पेज में बहुत से ऑप्शन दिखेंगे। आपको R3 में जाकर Consoliodate Report of Payment to Worker के लिंक पर क्लिक करना होगा।
- इसके बाद आपकी स्क्रीन पर आपके पंचायत के अंतर्गत आने वाले सभी नामो की सूची आ जायेगी। जिसमें आप देख सकते है की आपने कितने दिन का काम किया है आपके अकाउंट में कितने पैसे आये हैं सारी जानकारी देख प्राप्त कर सकते हैं।
- इस प्रकार आप नरेगा पेमेंट चेक कर सकते हैं।
जॉब कार्ड अकाउंट कैसे चेक करें ?
यहां पर हम आपको बताने जा रहे हैं की आपके मनरेगा जॉब कार्ड में कौन सा अकाउंट नंबर है ये अब आप जान सकते हैं। क्योंकि खाता धारक का एक से अधिक अकाउंट होते हैं। आपके कौन से अकाउंट में मनरेगा में किये हुए कार्य के भुगतान किया जा रहा है। इसके लिए आपको कुछ स्टेप्स बता रहे हैं। आप दिए हुए स्टेप्स को फॉलो करें।
- जॉब कार्ड आपका किस अकाउंट से लिंक है इसके बारे में जानने के लिए आप सबसे पहले नरेगा की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएँ।
- उसके बाद आपकी स्क्रीन पर होम पेज खुल जाएगा आपको होम पेज में सोशल एडिट का लिंक दिखाई देगा। आप इस लिंक पर क्लिक करें।
- जैसे ही आप लिंक पर क्लिक करते हैं आपको स्क्रीन के नए पेज में Download Format for Social Audit के लिंक पर क्लिक करना होगा।
- जैसे ही आप क्लिक करते हैं आपकी स्क्रीन पर सभी राज्यों की लिस्ट आ जाएगी। आपको जिस राज्य के नागरिक से संबंधित जानकारी चाहिए उस स्टेट पर क्लिक करें।
- इसके बाद आपको जॉब कार्ड धारक से संबंधित जानकारी भरनी होगी जैसे वित्तीय वर्ष, जिला, पंचायत सोशल एडिट कैलेंडर को भरें। और आपको उस तिथि को भरना होगा जिस तिथि में आपने काम किया होगा।
- इसके बाद आप नए पेज में आएंगे जिसमें आपको फॉर्मेट 3- Payment to worker के लिंक का चयन करें और इस पर क्लिक करें।
- अब उन सभी लोगों का नाम आ जाएगा जिन्होंने उस तिथि में काम किया होगा। अब आप अपना नाम देखें और आपको उसके सामने अकाउंट नंबर भी दिया होगा उस अकाउंट नंबर पर क्लिक करें और देख सकते हैं की आपका अकाउंट किस बैंक में है।
नरेगा जॉब कार्ड में अकाउंट नंबर कैसे फीड करें?
अगर आप मनरेगा जॉब कार्ड में नया अकाउंट नंबर सेव करना चाहते हैं या आपका पहले कोई अकाउंट नहीं था और अब अपना अकाउंट नंबर जॉब कार्ड से लिंक करना चाहते हैं तो इसके लिए नरेगा की ऑफिसियल वेबसाइट पर उम्मीदवारों को विशेष सुविधाएं दी गयी है। आप ऑनलाइन नरेगा जॉब कार्ड में अकाउंट नंबर फीड कर सकते हैं।
• mgnrega state की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
• होम पेज में पंचायत GP/PS/ZP के लिंक पर क्लिक करें।
• आपके स्क्रीन में डाटा एंट्री के सामने रजिस्ट्रेशन के लिंक पर क्लिक करें।
• इसके बाद आप अपने राज्य को चुने।
• अब पूछी हुई कुछ जानकारी आपको देनी होगी और लॉगिन के बटन पर क्लिक करें।
• आपको कुछ बैंक से जुड़े विकल्प दिए हुए होंगे जिनमें आपने बैंक अनुसार विकल्प चुने।
• नए पेज में बैंक संबंधित जानकारी जैसे ब्रांच का नाम, आईएफसी कोड, भरकर क्लिक कर दें।
• इस प्रकार आप अपना अकाउंट नंबर ऑनलाइन फीड कर सकते हैं।
मनरेगा जॉब कार्ड नंबर खोने पर कैसे प्राप्त करें ?
अगर आपका मनरेगा जॉब कार्ड नंबर खराब या खो गया है तो आप उसे घर बैठे प्राप्त कर सकते हैं। इसे आप सिर्फ अपने नाम से ही वापस प्राप्त कर सकते हैं। आपको बस कुछ आसान स्टेप्स को फॉलो करना होगा। जिससे आप फिर से अपने गुम हुए या खराब हुए जॉब कार्ड को प्राप्त कर सकते हैं।
• नरेगा जॉब कार्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएँ।
• होम पेज में रिपोर्ट्स के सेक्शन पर जाएं जॉब कार्ड पर क्लिक करें।
• अपने राज्य को चुने।
• अपना वित्तीय वर्ष, जिला, ब्लॉक, पंचायत चुने और प्रोसीड पर क्लिक कर दें।
• आपकी स्क्रीन पर आपके क्षेत्र के सभी उम्मीदवारों की सूची खुल जाएगी उसमें अपना नाम ढूंढे।
• आपके नाम के सामने दिए नंबर पर क्लिक करें।
• आपकी स्क्रीन पर आपके जॉब कार्ड की पूरी जानकारी होगी।
• आप चाहेंगे तो यही से mgnrega job card list भी देख सकते हैं उसकी भी कुछ प्रक्रिया करनी पड़ेगी
स्टेट डाटा एंट्री रिपोर्ट देखने की प्रक्रिया
• पहले की तरह ही आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
• होम पेज पर स्टेट डाटा एंट्री रिपोर्ट के विकल्प पर जाएं।
• नए पेज पर आपको अपने राज्य को चुनना होगा।
• इसके बाद ये सारी जानकारी दर्ज करनी होगी।
» साल
» रोल
» राज्य
» यूजर आईडी
» पासवर्ड
» सिक्योरिटी कोड
» फिर लॉगिन करें
• स्टेट डाटा एंट्री रिपोर्ट के ऑप्शन पर क्लिक करने के बाद सारी जानकारी स्क्रीन दिख जाएगी।
डाटा एंट्री यूजर आईडी रिकवर करें
- मनरेगा की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
- होम पेज पर डाटा एंट्री के विकल्प पर क्लिक करें।
- अपने राज्य का चयन करना होगा।
- नया पेज खुल जाएगा।
- इस पेज पर फॉरगेट यूजर आईडी के विकल्प पर क्लिक करें।
- सभी जानकारी को दर्ज करें।
- स्टेट
- मोबाइल नंबर
- ईमेल आईडी
- ओटीपी
- सभी जानकारी भरने के बाद आगे बढ़ें।
- आप की यूजर आईडी आपके ईमेल आईडी और रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर भेज दिया जाएगा उससे आप रिकवर कर लें।
Mgnrega की योजना कई राज्यों में है
जैसे :- mgnrega assam, mgnrega uttar pradesh, mgnrega up, mgnrega utrakhand, mgnrega karnataka, mgnrega bihar आदि
काम के दौरान पंच सूत्र का ध्यान
निष्कर्ष
इस पोस्ट में हमने जाना कि Mgnrega 2021 या Nrega योजना क्या है। इस योजना का लाभ कौन और कैसे उठा सकता है। nrega job card list कैसे चेक कर सकते है। इसके साथ ही हमने जाना कि mgnrega payment details आप कैसे प्राप्त कर सकते है। इसके अलावा भी अगर आपका कोई प्रश्न हो तो आप हमसे कमेंट करके पूछ सकते है।
इस आर्टिकल में :- mgnrega, mgnrega assam,mgnrega job card, mgnrega payment details, mgnrega state, mgnrega 2021, mgnrega works list, mgnrega job card list, mgnrega karnataka, mgnrega 2020 इत्यादि। ………..
Read Also
Nikshay Aushadhi Yojna क्या है और कैसे करता है काम?
Mishion Prerna UP: कैसे करें Student और Teacher पंजीकरण व लॉगिन?
Digital Health ID Card: क्या है और कैसे करें Registration-Login