क्या है Black Box, जिसके मिलते ही पूरी हो जाती है जाँच?

what-is-black-box-in-helicopter-cds-bipin-rawat

कल भारतीय सेना का mi-17 v5 हैलीकॉप्टर दुर्घटना का शिकार हो गया था। इस हैलीकॉप्टर में CDS Bipin Rawat, उनकी पत्नी मधुलिका रावत और सेना के 12 अधिकारी मौजूद थे। हैलीकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त हो जाने की वजह से सीडीएस Bipin Rawat, उनकी पत्नी और 11 अधिकारीयों की मौत हो गयी थी। जबकि एक अधिकारी का इलाज अभी भी चल रहा है।

इस दुर्घटना की वजह से पूरा देश शोक में डूबा हुआ है। सब यही सोच रहे है कि अचानक कैसे इतना बड़ा हादसा हो गया। जिसमें हमें अपने इतने लोगों को खोना पड़ा। अब लोगों के मन में ये सवाल है की इतना सुरक्षित माना जाने वाला helicopter कैसे दुर्घटना का शिकार हो गया? तो इसका सही जवाब Black Box दे पायेगा

बता दें जाँच के आदेश कल ही दे दिए गए थे। कल जाँच टीम को Black Box नहीं मिला था। लेकिन आज जब अधिकारीयों की टीम दुर्घटना स्थल पर पहुंची तो फाफी ढूंढ़ने के बाद उन्हें Black Box मिल गया और इसी के साथ उनकी 90% जाँच पूरी हो गयी है। क्योंकि इस बॉक्स से पता चल जायेगा की हैलीकॉप्टर क्रैश होने से पहले क्या हुआ थ।

क्या है Black Box

Black Box एक recorder है। जिसके दो हिस्से होते है:-

1. Cockpit Voice Recorder
2. Flight Data Recorder

Cockpit Voice Recorder कॉकपिट में बैठे पैलेट की बातों को रेकॉर्ड करता है। इससे पता चलता है कि पायलेट दुर्घटना से पहले आपस में क्या बात कर रहे थे। इसके साथ ही वो ATC (Air Traffic Controller) से क्या बात कर रहा था। ये सब रेकॉर्ड होता है।

Flight Data Recorder CVR से ज्यादा डाटा स्टोर करता है। ये 80 तरह के पैरामीटर्स को रेकॉर्डकरता है। जैसे दुर्घटना से पहले प्लेन कितनी ऊंचाई पर उड़ रहा था। कितने डिग्री झुका हुआ था, हैलीकॉप्टर के अंदर और बाहर का तापमान क्या था, ईंधन कितना था आदि। ये सब Flight Data Recorder यानि FDR रिकॉर्ड करता है।

दुर्घटना में क्यों नहीं टूटता Black Box

Black Box को इतना सुरक्षित बनाया जाता है कि इसपर आग और भरी दबाव का कोई असर नहीं होता है। कितनी भी भीषण दुर्घटना हो Black Box को कोई नुक्सान नहीं होता है। ये 1,110 डिग्री सेल्सियस आग और 10 घंटे के लिए 260 डिग्री सेल्सियस गर्मी झेल सकता है। इसके साथ ही ये बॉक्स -55° से +70°C के तापमान के बीच संचालन करने में भी सक्षम है। इसमें न्यूनतम 25 घंटे का उड़ान डेटा होता है।

Ooty में सैन्य हेलिकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त, हेलिकॉप्टर में CDS Bipin Rawat और स्टाफ के साथ था परिवार

अगर विमान पानी में गिरता है तो ब्लैक बॉक्स में एक अंडरवाटर लोकेटर बीकन (सेंसर) लगा होता है जो पानी को छूने पर एक पल्स का उत्सर्जन करना शुरू कर देता है। इसका मतलब है कि विमान पानी में है। ये 1400 फुट की गहराई में होने के बाद भी काम करता रहता है। वहीँ अगर भूमि पर कोई दुर्घटना होती है, तो खोजकर्ताओं इसके नारंगी रंग से इसका पता लगा सकते है। बता दें Black Box का कलर ब्लैक नहीं बल्कि चमकीला नारंगी होता है।

About Author

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

nine + 12 =