पश्चिम बंगाल में सीएम योगी ने ममता सरकार को इन मुद्दों को लेकर घेरा

cm yogi in west bengal
image source - google

West Bengal में चुनाव की तारीखों का ऐलान हो चुका है। अब BJP और TMC एक दूसरे पर हमलावर हो गयी है। BJP के कई बड़े चेहरे बंगाल का दौरा करने पहुँच रहे है। आज UP CM Yogi पश्चिम बंगाल पहुंचे और जनसभा को सम्बोधित किया।

West Bengal के माल्दा में एक जनसभा को संबोधित करते हुए उत्तर प्रदेश के सीएण योगी आदित्यनाथ ने ममता सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि आज जब बंगाल में अराजकता और बदहाली दिखाई देती हैं तो पूरे देश को पीड़ा होती है। आज बंगाल में गरीबी और बदहाली है। बंगाल में केंद्र सरकार की कल्याणकारी योजनाओं को लागू नहीं होने दिया जाता है।

आज बंगाल में सत्ता प्रायोजित अपराध और आतंकवाद न केवल यहां की सुरक्षा के सामने संकट खड़ा कर रहा है बल्कि देश की सुरक्षा को भी चुनौती देता दिखाई देता है। आज बंगाल में दुर्गापूजा पर प्रतिबंध लगाया जाता है। ईद में जबर्दस्ती गौ हत्याएं प्रारंभ कराई जाती हैं।

गुलाम नबी आजाद का घर में ही हुआ विरोध, जानें वजह

CM Yogi ने पूर्व सरकार का उदाहरण देते हुए कहा कि मैं ममता दीदी से कहना चाहता हूं कि कभी उत्तर प्रदेश में एक सरकार थी जो अयोध्या में राम भक्तों पर गोली चलाती थी, उस सरकार का हश्र आपने देखा कि क्या हो गया है। इस बार बंगाल में TMC सरकार की बारी है। जो राम द्रोही हैं उनका भारत और बांगाल में कोई काम नहीं है।

About Author

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

12 + fifteen =