देश में अपराध कम होने का नाम नहीं ले रहें है। अपराधों की संख्या दिन पर दिन बढ़ती ही जा रही है। ऐसा कोई दिन नहीं जाता की आपको मर्डर या रेप की खबर न मिले कोई ही न्यूज़ पेपर हो या चैनल सब पर एक न एक खबर मर्डर और रेप की जरूर होती है। इन सबको देख कर अब बस दिमाग में यही आता है की कहि हमारा देश कुछ दिनों बाद भारत नहीं बल्कि अपराध के नाम से जाना न जाने लगे।
इतने सरे अपराधों को देखकर तो यही लगता है की शायद अब हमारे देश से अपराध कभी नहीं ख़त्म होने वाला है अपराधी अपराध करके जेल म चला जाता है और परिवार वाले लगातार उसकी सजा की मांग के लिए कोर्ट और पुलिस स्टेशन के चक्कर लगते रहते है। इनमें से कुछ ही लोगो को इंसाफ मिल पता है और कुछ को केवल तारीख ही मिलती रहती है इंसाफ नहीं।
आप सोच रहें होंगे की मैं आपको ये सब क्यों बता रही हो तो मैं आपको बता दूँ की आज कल लोगो की हैवानियत इतनी घिनौनी हो गई है की उन्हें सही गलत तक समझ नहीं आ रहा है। ऐसे हैवानो को सिर्फ अपनी हवस मिटने का जरिया मिलना चाहिए। दरअसल राजधानी दिल्ली के नेब सराय इलाके से एक पुरुष जाती को शर्मसार कर देने वाली खबर सामने आई है। जहां दो लोगो ने दोस्त के साथ अप्राकृतिक यौन संबंध बनाने के बाद उसकी गला घोंटकर उसकी हत्या कर दी।
दिल्ली पुलिस ने जानकारी देते हुए बताया कि गुरुवार को राजधानी के नेब सराय इलाके में दो लोगों ने एक व्यक्ति के साथ अप्राकृतिक यौन संबंध बनाए और बाद में कथित तौर पर उसकी हत्या कर दी। पुलिस ने बताया कि दोनों आरोपी झारखंड और बिहार के रहने वाले हैं और घटना को अंजाम देने के बाद दोनों वहीं भाग गए थे। हालंकि उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया है।
सूत्रों के मुताबिक मृतक की बॉडी बुधवार को उसके घर से बरामद की गई। जहां मृतक की बहन ने पुलिस को बताया कि उसने दो लोगों को शव निकालने की कोशिश करते देखा था और जब उसने उनसे पूछताछ कीतो वे भाग गए। दिल्ली पुलिस उपायुक्त ने बताया की आरोपी घटना को अंजाम देने के बाद राजधानी को छोड़ कर बिहार भाग गए इसके बाद पुलिस ने मौके पर पटना पहुंच कर बुधवार को पटना रेलवे स्टेशन से दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।
छात्रा द्वारा छेड़छाड़ का विरोध करने पर आरोपी ने छात्रा की फोटो की वायरल
आरोपियों की गिरफ़्तारी के बाद उनसे पूछताछ के बात दोनों आरोपियों ने बताया की मृतक के साथ वे मंगलवार शाम को शराब पी रहे थे। तभी किसी बात को लेकर आपस में विवाद हो गया और मृतक युवक गाली गलौज करने लगा। इसके बाद दोनों आरोपियों ने युवक के साथ अप्राकृतिक यौन संबंध बनाए और उसे गला दवा कर मौत के घाट उतार दिया। इसके बाद दोनों आरोपी सुबह वापस आकर मृतक के शव को ठिकाने लगाने का सोच रहे थे तभी मृतक की बहन ने उन्हें देख लिया और दोनों वहां से भाग गए।