कल रविवार को पंजाब के मशहूर सिंगर सिद्धू मुसेवला की दिन दहाड़े गोली मारकर बदमाशों ने हत्या कर दी गयी थी।

इसके बाद अब खबर आ रही है कि पंजाब के दूसरे सिंगर मनकीरत औलख को भी धमकी मिली है।

बताया जा रहा है कि ये धमकी हथियार वाले गाने न गाने और फिरौती लेने के लिए दी गयी है।

इस खबर के सामने आने के बाद मनकीरत की सुरक्षा को मजबूत कर दिया गया है। इसके साथ ही सिंगर जल्द ही पंजाब के सीएम से मिलकर इस मुद्दे पर बात करेंगे। 

सोशल मीडिया पर गैंगस्टर दविंदर बंबीहा ग्रुप ने धमकी दी है। एक पोस्ट में लिखा कि मनकीरत औलख एक नंबर का फुकरा है। म्यूजिक इंडस्ट्री में उसने लॉरेंस विश्नोई के नाम पर दबदबा बना रखा है।

सच बात ये है कि इसकी लॉरेंस के 2-4 लोगों के साथ बनती है। इस वजह से इंडस्ट्री के गायक इससे डरते हैं। मनकीरत इंडस्ट्री अमीर गायकों की खबर गैंगस्टरों को देता है।

मनकीरत उनके नंबर भी दे देता है कि सिंगर को धमकी दो, मैं बीच में पड़कर आपको पैसे दिलवा दूंगा। इस काम से यह खुद को बचा लेता है और लॉरेंस ग्रुप की चमचागिरी करता है।

इसके हर गाने में हथियार होते हैं। नई जेनरेशन पर क्या फर्क पड़ता है, इसका आपको पता ही है। मनकीरत औलख के गानों में गन कल्चर, गैंगलैंड और गैंगवार सुनने को मिलता है। 

पूरा गांव गैंगलैंड बन गया व जेल से फोन आएंगे जैसे गीत मनकीरत ने गाए हैं। ये हथियारों को प्रमोट करता है। अब जब असली गैंगस्टर से पंगा पड़ा है तो जेलों से फोन करवाए। अब क्यों सिक्योरिटी मांगता फिर रहा है।

बता दें पुलिस ने इस ग्रुप के एक गुर्गे को गिरफ्तार किया था। जिसने ये बात कबूल की थी कि सिंगर मनकीरत औलख उनके निशाने पर था। अब पुलिस पुरे मामले की जाँच कर रही है।