प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस (Nick Jonas and Priyanka Chopra) इन दिनों अपने पैरेंटहु़ड को लेकर चर्चा में बने हुए है।

कपल Nick Jonas और Priyanka Chopra ने साल 2022 जनवरी में सरोगेसी के जरिए अपने पहले बच्चे के रूप में बेटी मालती मैरी चोपड़ा जोनस का स्वागत किया था। 

हालाँकि कपल ने इसके बारे में देर में 2 महीने बाद जानकारी दी थी। उन्होंने कहा था कि NICU में 100 दिन बिताने के बाद उनकी प्यारी छोटी सी बेटी घर वापस आ गई है। 

निक जोनस ने बताया कि ”हमने अपनी बेबी को लेकर जो कुछ भी सोशल मीडिया पर लिखा था वह हमारी फीलिंग थी. हमने वही लिखा जो हमने उस समय महसूस किया था। 

हम (प्रियंका और निक) आभारी हैं उन लोगों के जिनकी वजह से हम अपनी बेबी को घर लेकर आ पाए थे . मै उन सभी लोगों को शुक्रिया करता हूं जो हॉस्पिटल में इस सफर का हिस्सा रहे। 

निक जोनस ने अपनी लविंग वाइफ को लेकर बात करते हुए कहा कि वह एक मजबूत मां और परफेक्ट पार्टनर हैं. ”चाहे कुछ भी हो वह “चट्टान” की तरह साथ रहती हैं।

निक ने की पत्नी प्रियंका चोपड़ा की तारीफ 

उस कठिन समय में प्रियंका मजबूती से खड़ी रहीं और वे अभी भी इस सफर में ठीक वैसे ही साथ हैं, मै बहुत लकी हूँ।

इस समय मै और प्रियंका बेटी मालती के बारे में ही बात करते रहते है। मेरे लिए तो हर दिन सरप्राइज होता है और नया चैलेंज लेकर आता है।

बता दें प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस कि शादी 2 दिसंबर, 2018 को उदयपुर के उम्मेद भवन में हिंदू और क्रिश्चियन रीति-रिवाजों से हुई थी।