रविवार को फेमिना मिस इंडिया के विजेताओं की घोषणा की गई जिसमे कर्नाटक की “शिनी शेट्टी” को विजेता घोषित किया गया।

मिस इंडिया 2022 का खिताब अपने नाम करने वाली शिनी शेट्टी का जन्म मुंबई में हुआ था और वे कर्नाटक की रहने वाली है।

21 वर्षीय शिनी ने अकाउंटिग और फाइनेंस में स्नातक की डिग्री ली है और वर्तमान में वह सीएफए नामक एक पेशेवर पाठ्यक्रम कर रही हैं।

सिनी शेट्टी एक पेशेवर भरतनाट्यम डांसर भी हैं। उन्होंने चार साल की उम्र से डांस करना शुरु किया था।  

14 साल की उम्र में शिनी ने भरतनाट्यम में अपना अरंगत्रम पूरा  कर लिया था।

Mrs Sini Shetty ने अपना करियर बतौर मॅाडल शुरु किया था। वे कई बड़े एड्स में भी नजर आ चुकी हैं।

सिनी शेट्टी ने कर्नाटक राज्य का एक बार फिर मान बढ़ाया है। इससे पूर्व कर्नाटक की लारा दत्ता, सारा जेन डायस, नफीस जोसेफ जैसी सुंदरियों को मिस इंडिया का ताज पहनाया जा चुका है

Femina Miss India 2022 का आयोजन मुंबई के जियो कन्वेंशन सेंटर में किया गया था। जहां नेहा धूपिया, कृति सेनन, मलाइका अरोड़ा, राहुल खन्ना जैसी बड़ी हस्तियों ने शिरकत की थी।

शेट्टी के साथ ही रविवार को देश को नई ब्यूटी क्वीन्स मिली जिनमें राजस्थान की रुबल शेखावत 1st रनर अप वहीं U.P की शिनाता चैहान 2nd रनर अप रहीं।

इससे पूर्व मनासा वाराणसी के नाम पर Miss India 2021 का ताज था।

आपको बता दें कि मिस इंडिया ग्रैंड फिनाले का टेलीकास्ट 17 जुलाई को दोपहर 12 बजे और शाम 5 बजे कलर्स चैनल पर किया जाएगा।