भ्रष्टाचार के खिलाफ लड़ते हुए बिहार के विमल मंडल ने काटा हाथ

भ्रष्टाचार के खिलाफ बहुत से लोग आवाज़ तक नहीं उठा पाते है। लेकिन बिहार के एक शख्श ने आवाज़ भी उठायी और अपना हाथ भी काट दिया है। 

बिहार के अररिया जिला के भरगामा प्रखंड के छर्रापट्टी वार्ड नंबर-2 में रहने वाले विमल मंडल पिछले 10 साल से भ्रष्टाचार के खिलाफ लड़ाई लड़ रहे हैं।

उन्होंने सीएम से लेकर पीएम तक सभी को पत्र लिख डाले, लेकिन आश्वासन के सिवा उन्हें कुछ नहीं मिला।

जिससे परेशान होकर उन्होंने 3 अक्टूबर सोमवार को यूपी के अयोध्या के सरयू तट पर स्नान करने के बाद दाहिने हाथ की कलाई को काट डाला।

आश्चर्य की बात ये है कि उन्होंने बिहार के सीएम को पत्र लिख कर पहले ही आगाह कर दिया था कि भ्रष्टाचार के खिलाफ कार्यवाही न होने पर वे अपना हाथ काट देंगे। 

लेकिन इसके बाद भी शासन और प्रशासन के कान पर जूं तक नहीं रेंगी। लेकिन विमल मंडल ने जो कहा वो कर दिखाया।

ताजुब की बात ये है कि इतना कुछ होने के बाद भी सरकार की तरफ से कोई प्रतिक्रिया सामने नहीं आयी है।

जबकि तमाम मीडिया चैनल और अन्य लोग विमल मंडल का हाल-चाल लेने के लिए उनके घर पहुँच रहे है।

आपको बता दें कि विमल ने भ्रष्टाचार के खिलाफ लड़ने के लिए अपनी ढाई बीघा में से 2 बीघा जमीन भी बेच दी थी।

जबकि उनके 5 बच्चे है, जिनमें 4 बेटियां और एक बेटा है। इनमे से 2 बेटियों की शादी हो गयी है और 3 बच्चों की शादी होनी बाकी है।

विमल ने लोक कल्याणकारी योजनाओं में लूट के खिलाफ प्रखंड से लेकर जिला स्तर तक अधिकारी से मिलकर फरियाद लगाई थी।

लेकिन उन्हें शासन और प्रशासन दोनों का साथ नहीं मिला। पर लोगों का साथ विमल मंडल को मिलने लगा है।