मोदी सरकार ने 12वीं क़िस्त के 2000 रूपए किसानों के लिए जारी कर दिए है। 

17 oct 2022 को 8 करोड़ किसानों के अकाउंट में 16000 करोड़ रूपए ट्रांसफर कर दिए।

लेकिन बहुत से किसानों के अकाउंट में अभी भी क़िस्त का पैसा नहीं आया है।

जिसकी वजह से बहुत से किसान परेशान है और पैसे न आने का कारन जानना चाहते है।

तो हम आपको बता दें कि फर्ज़ीवाड़े से बचने के लिए मोदी सरकार ने eKYC अनिवार्य कर दिया था।

अगर आपका eKYC नहीं हुआ है तो आप अभी इसे वेबसाइट पर जाके कर सकते है।

इसके लिए आपको आधिकारिक वेबसाइट pmkisan.gov.in पर जाना होगा।

इसके बाद eKYC पर क्लिक कारे और अपना आधार नंबर डालें।

इसके बाद आपके Aadhar से लिंक मोबाइल नंबर पर OTP आएगा, इसे ड़ाल दें।

इतना करने के बाद आपका eKYC पूरा हो जायेगा, इसके बाद आप एक बार फिर स्टेटस चेक कर लें।