नवंबर अंत में रिलीज़ होने वाली सस्पेंस और थ्रिलर Web-Series

Web-Series released to be november end
Web-Series released to be november end

सिनेमाहॉल्स खुल चुके हैं, लेकिन लोग अभी भी घरो में ही फिल्म और वेब सीरीज को देखना पसंद कर रहे हैं| इसी वजह से OTT platform पर कई फिल्मे और वेब सीरीज रिलीज़ किए जा रहे हैं| दिवाली के समय ‘लूडो’, ‘लक्ष्मी’ और ‘आश्रम 2’ जैसी फिल्मे और वेब सीरीज रिलीज़ की गई, जिसका आनंद लोगो ने उठाया हैं| नवंबर अंत में कुछ Web-Series रिलीज़ हो रही हैं, जिनको आप घर बैठे OTT पर देख सकते हैं|

Raat Baaki Hai

Raat Baaki Hai एक सस्पेंस थ्रिलर Web-Series हैं, इसकी कहानी सिर्फ एक रात की ही है| कहानी पहले प्यार, फिर उसमें धोखा और बाद में बदला लेने की हैं| इसमें कार्तिक और वासुकी नाम का एक जोड़ा हैं, जो 12 साल पहले अपना रिश्ता खत्म कर चुका है| यहां एक हत्या भी होती है जो अप्रत्याशित घटनाओं को जन्म देती है। वेब सीरीज में Paoli Dam, Anup Soni और Rahul Dev लीड रोल में हैं| यह वेब श्रृंखला ZEE5 पर 20 November 2020 को रिलीज़ कर दी गई हैं|

Mismatched

YouTube स्टार Prajakta Koli और Rohit Saraf लीड रोल में हैं| यह Sandhya Menon की बुक ‘When Dimple Met Rishi’ पर आधारित हैं| कहानी एक युवा जोड़ी की हैं, जो एक दूसरे के लिए पूरी तरह से गलत हैं। फिर भी एक टाइम पर, दोनों विभिन्न परिस्थितियों को नेविगेट करते हैं और एक दूसरे के बहुत अच्छे दोस्त बन जाते हैं| सीरीज में विहान समाट, तारुक रैना, अभिनव शर्मा, कृतिका, भारद्वाज, रणविजय सिंघा, मुस्कान जाफरी और देवयानी सूरी भी अहम भूमिकाओं में हैं| Akarsh Khurana द्वारा निर्देशित यह वेब सीरीज Netflix पर 20 November 2020 को रिलीज़ कर दी गई हैं|

Dark 7 White

‘Dark 7 White’ एक ओरिजिनल पोलिटिकल थ्रिलर सीरीज हैं, जिसमे Sumeet Vyas ने एक युवा और महत्वाकांक्षी राजनीतिज्ञ की भूमिका निभाई है। और जब वह मर जाता हैं, तो जाँच उसके कॉलेज के दोस्तों और उस रहस्य से की जाती हैं जो छुपाई जा रही हैं| सुमित व्यास को web-series ‘Permanent Roommates’ में एक रोमांटिक भूमिका निभाने के बाद, ऐसे किरदार में देखना दिलचस्प होगा| सुमीत के अलावा इसमें Nidhi Singh, Jatin Sarna और Abigail Pande ने मुख्य भूमिका निभाई हैं| वेब सीरीज ZEE5 और ALTBalaji पर 24 November 2020 को रिलीज़ की जाएगी|

Naxalbari

‘Naxalbari’ एक क्राइम थ्रिलर Web-Series हैं, जिसमे Rajeev Khandelwal, Tina Datta, Sreejita Dey और Satyadeep Mishra ने मुख्य भूमिका निभाई हैं| फिल्म की कहानी एक एसटीएफ एजेंट के इर्द-गिर्द घूमती है, जो नक्सल विद्रोह के पीछे की सच्चाई को उजागर करने के लिए एक गुप्त मिशन पर जाता है| वेब सीरीज ZEE5 पर 28 November 2020 को रिलीज़ की जा रही हैं|

मिर्ज़ापुर के अलावा Top 11 webseries जो 2020 में OTT platform पर मचाएंगी धमाल

About Author

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

eighteen − 4 =