इस समय लगातार मौसम में परिवर्तन देखा जा रहा है। देश के कई हिस्सों में हुई भारी बारिश की वजह से कई जगह पर जल भराव हुआ है। जिसकी वजह से यातायात बुरी तरह प्रभावित हो रहा है।
देश की राजधानी दिल्ली में तेज़ बारिश के बाद जलभराव के कारण मिंटो ब्रिज पर यातायात की आवाजाही बंद कर दी गई है। इसके साथ ही आईटीओ ओल्ड पुलिस हेडक्वार्टर, ग्रेटर कैलाश-2, परेड रोड पर भी जल भराव हुआ है।
#WATCH दिल्ली: तेज़ बारिश के बाद जलभराव के कारण मिंटो ब्रिज पर यातायात की आवाजाही बंद कर दी गई है। pic.twitter.com/75bVtNTjW0
— ANI_HindiNews (@AHindinews) August 21, 2021
वहीँ उत्तर प्रदेश के नोएडा में तेज़ बारिश के चलते सड़कों पर जलभराव हुआ। जबकि गाज़ियाबाद में तेज़ बारिश के बाद कई शहरों में पानी का जलभराव हुआ। वीडियो विजय नगर गौशाला अंडरपास का है।