फिल्म Coolie No. 1 के चलते Varun Dhawan सोशल मीडिया पर छाए हुए हैं लेकिन फिलहाल एक्टर Covid-19 से उभर रहे हैं| अभिनेता तब संक्रमित हुए जब वह अपनी आगामी फिल्म ‘जुग जुग जीयो’ की शूटिंग कर रहे थे। बता दे वरुण अभी आइसोलेशन में हैं और धीरे-धीरे वायरस से उभर रहे हैं| उन्होंने जल्द ही रिकवरी के लिए योगा भी किया हैं और वह सोशल मीडिया पर तस्वीरो के ज़रिये अपनी सेहत की जानकारी देते रहते हैं| सबसे ख़ास बात यह हैं कि वरुण धवन इस कठिन समय में भी, अपने फैंस के साथ हंसी साझा करना नहीं भूलते।
Varun Dhawan का पोस्ट
Varun Dhawan ने खुद पर एक मेम साझा किया, जिसमे वह क्वारंटाइन में रहते हुए अपनी उम्र बढ़ने की प्रक्रिया का वर्णन कर रहे हैं| वरुण ने अपने इंस्टाग्राम पर खुद की तीन तस्वीरें शेयर की जिसमे वह एक यंग बॉय से लेकर एक बूढ़े के रूप में नज़र आ रहे हैं| उन्होंने लिखा, “जीवन में अलगाव। मेरी उम्र देखने के लिए सीधे स्वाइप करें।”
Siddhanth Kapoor ने वरुण के पोस्ट पर किया कमेंट
Shakti Kapoor के बेटे Siddhanth Kapoor, जो COVID-19 से संक्रमित हैं, उन्होंने हंसी के इमोजीस के साथ वरुण की तस्वीरों पर टिप्पणी की हैं| जिस पर वरुण ने जवाब देते हुए लिखा हैं, “आपको भी इससे गुजरना होगा। हा” सिद्धांत कपूर का कोविड टेस्ट 11 दिसंबर को पॉजिटिव पाया गया हैं|
Varun Dhawan ने एक पुलिस वाले के साथ की मस्ती,यूजर्स ने किये ऐसे कॉमेंट
Neetu Kapoor कोरोना नेगेटिव
बता दे हाल ही में वरुण की को- स्टार Neetu Kapoor भी कोविड पॉजिटिव पाई गई थी, जब वे जुग जुग जीयो की शूटिंग कर रही थी| हालाँकि नीतू ने 11 दिसंबर को नकारात्मक परीक्षण किया हैं| उनकी बेटी रिद्धिमा ने इंस्टाग्राम पर उनके साथ तस्वीर साँझा कर बताया हैं कि वह कोरोनवायरस से उभर चुकी हैं| और उन्होंने सभी की शुभकामनाओं और प्रार्थनाओं के लिए धन्यवाद दिया हैं|
काम की बात करे तो वरुण धवन फिलहाल अपनी आने वाली फिल्म ‘Coolie No. 1‘ की रिलीज का इंतजार कर रहे हैं। फिल्म का ट्रेलर आउट हो चूका हैं और 25 दिसंबर को फिल्म अमेज़न प्राइम वीडियो पर रिलीज़ हो रही हैं| इसके अलावा वरुण फिल्म ‘जुग जुग जीयो’ में Kiara Advani के साथ नज़र आने वाले हैं|
Kiara Advani ने लिखा हैप्पी हस्बैंड, तो वहीँ Varun Dhawan ने लिखा वाइफ