नहीं रहे उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री Kalyan Singh, PM, HM, CM Yogi सहित सभी ने..

uttar-pradesh-former-chief-minister-kalyan-singh-kalyan-singh-passed-away
image source - google

Uttar Pradesh Former Chief Minister Kalyan Singh

Uttar Pradesh के पूर्व मुख्‍यमंत्री कल्याण सिंह (Kalyan Singh passes away ) पिछले 2 महीने से अधिक बीमार थे और उनका इलाज चल रहा था। आज शन‍िवार रात 9 बजे लखनऊ के संजय गांधी स्नातकोत्तर आयुर्विज्ञान संस्थान (SGPGI) में उन्‍होंने अंत‍िम सांस ली। इस खबर के सामने आते ही पूरे देश में शोक की लहर दौड़ गई।

Prime minister Narendra Modi

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्वीट कर बताया कि कल्याण सिंह जी के निधन से मैं दुखी हूं। वे राजनेता, ज़मीनी स्तर के नेता और महान इंसान थे। उत्तर प्रदेश के विकास में उनका अमिट योगदान है। उनके पुत्र राजवीर सिंह से बात हुई और संवेदना व्यक्त की।

Defence minister Rajnath Singh

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने दुख व्यक्त करते हुए कल्याण सिंह जी के निधन से मैंने अपना बड़ा भाई और साथी खोया है। उनके निधन से आई रिक्तता की भरपाई लगभग असम्भव है। ईश्वर उनके शोक संतप्त परिवार को दुःख की इस कठिन घड़ी में धैर्य और संबल प्रदान करे।

Home minister Amit Shah

गृह मंत्री अमित शाह ने यूपी के पूर्व सीएम कल्याण सिंह के निधन पर कहा दुःख की बात है कि आज उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह हमारे बीच नहीं रहे। वे राम जन्मभूमि आंदोलन के नायक रहे। वे हमेशा दबे-कुचले और पिछड़ों की आवाज़ उठाते रहे हैं।

जब राम जन्मभूमि का शिलान्यास हुआ उस दिन मेरी कल्याण सिंह से फोन पर बात हुई थी और उन्होंने कहा था कि मेरा सपना पूरा हो गया है।

CM Yogi Adityanath

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दुख व्यक्त करते हुए कहा कि कल्याण सिंह दो महीने से अस्वस्थ थे। उन्होंने आज रात सवा नौ बजे आखिरी सांस ली। हम सभी दुखी है। मैं दिवंगत आत्मा के लिए शांति की कामना करता हूं। प्रदेश में तीन दिन का शोक है।

उत्तराखंड: भाजपा अध्यक्ष जे.पी. नड्डा ने कहा डिफेंस बज़ट 1 लाख 47 हज़ार करोड़ से बढ़कर हुआ..

23 तारीख को नरौरा में गंगा तट पर उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा। 23 अगस्त को प्रदेश के अंदर सार्वजनिक अवकाश घोषित रहेगा ताकि हर व्यक्ति उनको श्रद्धाजंलि दे सकें।

About Author

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

one × 1 =