UP Corona: देखिये कितने मरीज हुए स्वस्थ और कितने मरीजों ने जीती जंग

corona case in india
image source - google

उत्तर प्रदेश में प्रतिदिन कोरोना के नए मरीज मिलने का आंकड़ा बढ़ता जा रहा है। प्रदेश में अब 266283 कोरोना के मरीज हो गए हैं और इनमें से 61625 सक्रिय मामले हैं। अच्छी बात है यह है कि सक्रिय मामलों से ज्यादा रिकवर करने वालों की संख्या है।

स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों के मुताबिक अब तक 200738 कोरोना मरीज स्वस्थ्य हो चुके है। लेकिन 3920 मरीजों की मृत्यु भी हुई है।

आज यूपी के अपर मुख्य सचिव स्वास्थ्य अमित मोहन प्रसाद ने बताया की प्रदेश में 1,30,464 सैंपल्स की जांच की गई और अब तक कुल 66,31,318 सैंपल्स की जांच की जा चुकी है। कुल सक्रीय मामलों मे से 32,724 लोग होम आइसोलेशन में हैं।

कंटेनमेंट जोन की संख्या बढ़ी 

यूपी के अपर मुख्य सचिव गृह अवनीश कुमार अवस्थी ने बताया की प्रदेश में कंटेनमेंट जोन की संख्या अब 18,782 हो गई है। जिनमें से लगभग 15,53,000 मकान चिन्हित हैं, लगभग 89 लाख लोग इन कंटेनमेंट जोन में रह रहे हैं। कंटेनमेंट जोन में कोरोना पॉजिटिव मामलों की संख्या 47,288 है।

 

About Author

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

two × one =