बस से लखनऊ पहुंचेंगे उत्तर प्रदेश के कांग्रेस अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू

यूपी के कांग्रेस अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू एक ऐसे उदाहरण हैं, जिनमें संघर्षों से निकला हुआ नेता चाहे जहां पहुंच जाए लेकिन उसका खाटीपन बचा रहता है। अजय कुमार लल्लू अपने क्षेत्र के लोगों के बीच में तभी थे जब कांग्रेस अध्यक्ष पद की घोषणा हुई थी। यूपी कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष पद का चार्ज कल वो लेंगे। जैसे की सबने आज तक देखा होगा कि अपने प्रथम आगमन पर नेता दिखावे पर ज्यादा ध्यान देते हैं। परन्तु कांग्रेस के उत्तर प्रदेश अध्यक्ष सबसे परे हैं, वह बस से लखनऊ आएंगे। लखनऊ में कांग्रेस अध्यक्ष का सबसे पहला स्वागत पॉलिटेक्निक चौराहे पर होगा। और वहीं से सभी कार्यकर्ता कांग्रेस कार्यालय में अपने नए अध्यक्ष के साथ पहुंचेंगे।

एक साधारण सा कार्यकर्ता जब प्रदेश का मुखिया बनता है तो वहां के सभी कार्यकर्ता में एक अलग ही उत्साह नजर आती है। लखनऊ में प्रदेश के कोने कोने से कांग्रेस के आम कार्यकर्ताओं का समूह आज देर रात या एकदम सुबह पहुंच रहे है।

5 बिंदुओं को ध्यान में रखा जा रहा है : लल्लू

GPO पर गांधी, अम्बेडकर और वल्लभ भाई पटेल की प्रतिमा पर करेंगे माल्यार्पण

पॉलिटेक्निक चौराहे पर 11 अक्टूबर को सुबह 10 से 11 बजे के बीच में तमकुहीराज के विधायक अजय कुमार लल्लू पहुंचेंग़े। फिर वहाँ से GPO होकर पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत कार्यालय जायेंगे। कार्यक्रम में GPO पर राष्ट्रपिता महात्मा गांधी, बाबासाहेब अम्बेडकर और लौहपुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल की प्रतिमा पर माल्यापर्ण करेंगे।

About Author