गोरखपुर में सीएम योगी ने कही ये बड़ी बातें

Uttar Pradesh Chief Minister Yogi Adityanath
image source - google

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज गोरखपुर में विकास परियोजनाओं के उद्घाटन कार्यक्रम में शामिल हुए। यहाँ पर विभिन्न विकास परियोजनाओं का लोकार्पण/ शिलान्यास किया।

उन्होंने कहा कि विकास के लिए पैसे की कमी नहीं है बल्कि विकास के लिए उपलब्ध धन राशि का सदुपयोग हो यह ज़रूरी है। विकास ही लोगों के जीवन में परिवर्तन ला सकता है। विकास की कई योजनाएं तैयार हो रही हैं।

विकास गरीब का अधिकार है और विकास योजनाओं का लाभ हर गरीब को मिलना चाहिए और यूपी में ये हो रहा है। यहाँ पर ये नहीं देखा जाता कि कौन किस जाती-धर्म का है। विकास होता है तो सबके लिए होता है और सभी को लाभ दिया जाता है।

आगे सीएम ने कहा कि हम सब को एक सजक रहना चाहिए। विकास के प्रति भी और सुरक्षा के प्रति भी। हमारी थोड़ी सी सजकता बहुत से लोगों के जीवन को बचने में अहम् भूमिका निभा सकती है।

सुरक्षाबलों ने मार गिराए 3 आतंकी, इनमे से एक है लश्कर कमांडर एजाज उर्फ..

महिलाओं के लिए योजना

सीएम ने जानकारी दी कि कोरोना के कारण जिन महिलाओं को नुक़सान हुआ उनके लिए सरकार योजना बनाएगी। इसके लिए हम एक कैंप लगाकर उन महिलाओं के लिए पेंशन के फॉर्म भरेंगे और उन्हें पेंशन उपलब्ध कराएंगे। इसके साथ उन महिलाओं को उनकी योग्यता के अनुसार काम देंगे।

About Author

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

4 + 15 =