उत्तर प्रदेश उपचुनाव 2019 : कैसे रहे नतीजे

उत्तर प्रदेश की 11 सीटों पर गुरुवार को नतीजे आना शुरू हो चुके हैं। इन सीटों पर 19 अक्टूबर को उपचुनाव हुए थे। अधिकतर सीटों पर भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवार आगे चल रहे हैं।

रामपुर से तजीन फातमा MLA घोषित

उत्तर प्रदेश के रामपुर से आज़म खान की पत्नी तजीन फातमा ने जीत हासिल कर लिया है। इससे पहले इस सीट पर आज़म खान विधायक थे लेकिन विवादों में घिरे रहने के बाद उनपर कई मुक़दमे दर्ज हो गए थे जिसके कारण उन्हें इस्तीफा देना पड़ा था। आज़म खान के इस्तीफे के बाद यह सीट खाली हो गई थी जिसके चलते यहाँ उपचुनाव कराना पड़ा। तजीन फात्मा ने बीजेपी के उम्मीदवार को 7727 वोट से हरा दिया है।

  • डॉ. तजीन फात्मा (समाजवादी पार्टी) : 78815
  • भारत भूषण (भारतीय जनता पार्टी) : 71226
  • अरशद अली खान (कांग्रेस) : 4159
  • ज़ुबैर मसूद खान (बहुजन समाज पार्टी) : 3435

सहारनपुर से बीजेपी की जीत

सहारनपुर के गंगोह विधानसभा से भारतीय जनता पार्टी की उम्मीदवार किरत सिंह ने जीत हासिल किया है। किरत सिंह ने कांग्रेस के उम्मीदवार को 5362 वोटों से हरा दिया है। कांग्रेस प्रत्याशी नौमान मसूद 11वें चरण तक तेज़ी से बढ़त बना लिया था।

  • किरत सिंह (भारतीय जनता पार्टी) : 68237
  • नौमान मसूद (कांग्रेस) : 62875
  • इन्दर सेन (समाजवादी पार्टी) : 57352
  • मो. इरशाद (बहुजन समाज पार्टी) : 32269

घोसी विधानसभा से विजय राजभर MLA घोषित

उत्तर प्रदेश के मऊ ज़िले की घोसी विधानसभा से भारतीय जनता पार्टी ने जीत का झंडा फहरा दिया है। भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवार विजय राजभर घोसी से विजय हो गए हैं। इस विधानसभा सीट से विजय राजभर ने समाजवादी पार्टी के समर्थित उम्मीदवार सुधाकर सिंह को 1758 वोटों के अंतर से हरा दिया है।
बीजेपी प्रत्याशी विजय राजभर 68337 वोट
सपा समर्थित निर्दल प्रत्याशी सुधाकर 66579 वोट

प्रतापगढ़ से बीजेपी गठबंधन की विजय

उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ में अपना दल तथा भारतीय जनता पार्टी के गठबंधन के उम्मीदवार राजकुमार पाल ने विजय हासिल किया है। राजकुमार पाल ने समाजवादी पार्टी के निकटतम उम्मीदवार के बृजेश वर्मा को करीब 20 हजार से अधिक वोटों से पराजित कर दिया है। प्रतापगढ़ विधानसभा से कांग्रेस उम्मीदवार डॉ. नीरज तिवारी तीसरे नम्बर रहे।

अलीगढ़ की इगलास सीट पर बीजेपी के राजकुमार सहयोगी जीते

अलीगढ में इगलास विधानसभा सीट पर हुए उपचुनाव के नतीजे आ चुके हैं। इगलास की सीट पर भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवार राजकुमार सहयोगी ने जीत हासिल किया है। राजकुमार सहयोगी ने बहुजन समाज पार्टी के उम्मीदवार को 25937 वोटों के अन्तर से हरा दिया है। बहुजन समाज पार्टी से अभय कुमार बंटी इगलास विधानसभा सीट पर उम्मीदवार थे।

जलालपुर सीट पर सपा का कब्ज़ा

जिला आंबेडकरनगर की जलालपुर विधानसभा सीट पर समाजवादी पार्टी ने जीत हासिल किया है। समाजवादी पार्टी के उम्मीदवार सुभाष राय ने लगभग 823 वोटों से जीते हैं। बहुजन समाज पार्टी के प्रत्याशी छाया वर्मा को दूसरा स्थान हासिल हुआ जबकि भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवार डॉ. राजेश सिंह तीसरे नंबर पर रहे।

बलहा से भाजपा की सरोज सोनकर विजयी

बहराइच ज़िले के बलहा विधानसभा से भारतीय जनता पार्टी की उम्मीदवार सरोज सोनकर भारी वोटों से विजयी हुईं हैं। बीजेपी प्रत्याशी ने समाजवादी पार्टी की प्रत्याशी किरन भारती को 46481 वोटों से हरा दिया है। बलहा से बहुजन समाज पार्टी के प्रत्याशी रमेश चंद्र तीसरे स्थान पर रहे जबकि कार्ग्रेस प्रत्याशी मन्नू देवी की ज़मानत ज़ब्त हो गई।
सरोज सोनकर (भारतीय जनता पार्टी) : 89627
किरन भारती (समाजवादी पार्टी) : 43146
रमेश चंद्र (बहुजन समाज पार्टी) : 31633

गोविंद नगर में बीजेपी की हुकूमत रही बरकरार

कानपुर की गोविंद नगर विधानसभा सीट पर भारतीय जनता पार्टी की बादशाहत बरकरार है। भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवार सुरेंद्र मैथानी ने ज़बरदस्त जीत हासिल किया है। सुरेंद्र मैथानी ने कांग्रेस के उम्मीदवार करिश्मा ठाकुर को 20720 वोटों के बड़े अन्तर से हरा दिया है।

About Author