अमेरिकी कांग्रेस सदस्यों ने डोनाल्ड ट्रंप से किया अनुरोध, भारत की तरह करने को कहा यह काम

america ban tikTok
image source - google

america ban tikTok: अब चीन के लिए और समस्याएं बढ़ने वाली है क्योंकि 25 अमेरिकी कांग्रेस के सदस्यों ने राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप से भारत की तरह चाइनीज एप्लीकेशन पर प्रतिबंध लगाने का अनुरोध किया है। यदि ऐसा होता है तो चीन को एक बड़ा झटका होगा।

चीन को आर्थिक चोट

दुनियाभर में चाइनीज एप्लीकेशंस फैले हुए हैं और उनका उपयोग करने वालों की संख्या करोड़ों में है। लेकिन बीते कुछ दिनों में चीन द्वारा की गई हरकतों से दुनियाभर के देश नाराज है और उस पर एक के बाद एक आर्थिक चोट दे रहे हैं। कुछ दिनों पहले ही भारत ने चीन के 59 मोबाइल एप्लीकेशन पर प्रतिबंध लगा दिया था। भारत के इस कदम की सराहना दुनिया के कई देशों ने की और अब अमेरिका भी भारत की राह पर चलते हुए चीन के एप्लीकेशन टिकटॉक को बैन करने की तैयारी कर रहा है।

अमेरिका के 25 कांग्रेस सदस्यों ने राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप से टिक टॉक को बैन करने का अनुरोध किया है। यदि ऐसा होता है तो चीन को यह एक बड़ा आर्थिक झटका होगा। इसके साथ ही कई अन्य देश भी इस तरह का फैसला ले सकते हैं। जिससे चीन को सबक सिखाया जा सकता है।

About Author

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

18 − eight =